फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर, अजय और काजोल समेत इन सेलिब्रिटीज ने डाला वोट, देखिए कौन किस अंदाज में पहुंचा

Mon, 29 Apr 2019 11:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
bollywood celebrities - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। मुंबई की 6 सीटों पर आज ही वोटिंग है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं। अजय देवगन, काजोल, आमिर खान, रेखा और प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज वोट डालने पहुंचे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
rekha - फोटो : ani
मुंबई के बांद्रा में वोट देने के बाद रेखा ने स्याही लगी उंगली के साथ पोज दिए। रेखा हर बार वोट देने जाती हैं। इस दौरान उनके लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहन रखा था। 
विज्ञापन

3 of 10
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। हाल ही में वो अमेरिका से मुंबई आई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ वोट देने पहुंचीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने ही में शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की। फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
 

4 of 10
paresh rawal - फोटो : social media
एक्टर और बीजेपी नेता परेश रावल को वोट देने के बाद स्पॉट किया गया। परेश रावल अपनी पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे। वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले कुछ समय से चर्चा है कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल बन सकता है। फिल्म के मेकर्स कोशिश में हैं कि इस पुरानी तिकड़ी को फिर से एक बार पर्दे पर लाया जा सके।
विज्ञापन

5 of 10
Ravi Kishan - फोटो : ANI
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने गोरेगांव में अपना वोट दिया। रवि किशन इस बार खुद भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें बीजेपी की ओर से यूपी के गोरखपुर से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 10
urmila matondkar - फोटो : viral bhayani
'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर भी सुबह-सुबह वोट देने पहुंचीं। उर्मिला खुद भी कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। फिल्मों की बात करें तो उर्मिला आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में आइटम नंबर करती दिखी थीं।
विज्ञापन

7 of 10
tiger shroff - फोटो : social media
अपने स्टंट के लिए मशहूर एक्टर टाइगर श्राफ ने भी वोट दिया। टाइगर को अहमदाबाद रवाना होना है उससे पहले उन्होंने वोट देने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

8 of 10
madhuri dixit - फोटो : social media
माधुरी दीक्षित मुंबई में वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीले कलर के टॉप के साथ व्हाइट कलर की पैंट पहनी थी।

9 of 10
ajay devgn, kajol - फोटो : social media
अजय देवगन और काजोल साथ में मतदान स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बेटे युग को भी स्पॉट किया गया।
विज्ञापन

10 of 10
aamir khan, kiran rao - फोटो : social media
आमिर खान भी पत्नी किरण राव के साथ वोट देने पहुंचे। वोट देने के बाद दोनों ने साथ में पोज दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें