फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल और अमित शाह की मुलाकात से सियासी सरगर्मियां तेज, यूजर्स बोले- 'अब पाकिस्तान की खैर नहीं'

Sun, 21 Apr 2019 12:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Deol
लोकसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) और सनी देओल की एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद ये कहा जा रहा है कि सनी भी राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। खबर है कि अमृतसर लोकसभा सीट से किसी हैवीवेट कैंडिडेट को उतारने के मकसद से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सनी देओल को मनाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता सनी देओल (फाइल)
पुणे में हुई बैठक का नतीजा क्या निकला, यह तो नहीं पता, लेकिन इतना साफ है कि अमृतसर के लिए भाजपा और शाह कोई भी कसर बाकी नहीं रखना चाहते। इतना तय है कि भाजपा किसी भी हालत में सनी को अमृतसर से लड़ाने की कोशिश में है। 
विज्ञापन

3 of 5
sunny deol
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर पर यूजर्स अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- सुना है सनी देओल पाजी अमित शाह से ये कहने गए थे कि इजाजत हो तो एकबार फिर पाकिस्तान हो आऊं।
 

 

4 of 5
सनी देओल - फोटो : File Pic
एक यूजर ने लिखा- क्या आप जानते हैं अमित शाह ने सनी देओल से मुलाकात क्यों की, क्योंकि सनी देओल ने भी अपनी फिल्म गदर एक प्रेम में पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny deol
इससे पहले पार्टी के सीनियर नेताओं की कई बार सनी देओल से बात हो चुकी है। लेकिन वह फिलहाल राजनीति में आने को तैयार नहीं हैं जिसके बाद अमित शाह उन्हें मनाने पहुंचे। वह मना पाए या नहीं, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। वह मान गए तो अमृतसर में पार्टी की राह आसान होगी, वरना कैंडिडेट ढूंढना चुनौती होगी। प्रदेश के किसी भी नेता को फिलहाल मीटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें