फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में वोट क्यों नहीं डाल पाएंगी आलिया भट्ट, वजह चौंकाने वाली

Sat, 13 Apr 2019 07:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt - फोटो : amar ujala mumbai
देशभर में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीती 11 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव हुआ। देश में आम नागरिकों और तमाम बड़ी हस्तियों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्साह भी है। इस बीच आलिया भट्ट के चुनावी वोट को लेकर जो खबर सामने आई है वह उनके फैंस को हैरान कर देगी। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
आलिया भट्ट की फिल्म कलंक इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त,सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। कलंक की सभी स्टारकास्ट इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। हाल ही में कलंक के प्रमोशन में पहुंचे सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट,आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन से इस लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किए गए। 
विज्ञापन

3 of 5
Alia Bhatt - फोटो : instagram
इन सभी से पूछा गया है कि इस लोकसभा चुनाव वो वोट डालेंगे या नहीं..? सोनाक्षी, वरुण और आदित्य कहते हैं कि हां जरूर देंगे और ये जरूरी भी है। वरुण कहते हैं कि हम सभी अपनी ड्यूटी पूरी करेंगे और वोट देंगे। वहीं इन सभी के साथ खड़ी आलिया भट्ट दबी आवाज में कहती हैं कि वो वोट नहीं दे पाएंगी क्योंकि उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है।

4 of 5
Soni Razdan, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt - फोटो : amar ujala
आलिया ने बताया कि उनकी मां सोनी राजदान के पास भी ब्रिटिश नागरिकता है, इसलिए वह भी ब्रिटिश नागरिक हैं। इस वजह से वह भारत में वोट नहीं दे सकती हैं। आपको बता दें कि भारत के चुनावों में वोट केवल वहीं दे सकती है जिसके बाद उसकी नागरिकता हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : file photo
बाद करें आलिया भट्ट की फिल्म कलंक की तो ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'कलंक' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल की में करण जौहर ने ट्विटर पर खुलासा किया कि 'कलंक' के भव्य सेट को बनाने में 700 से ज्यादा लोगों ने 3 महीनों तक लगातार काम किया। फिल्म की कहानी आजादी से पहले 1945 के बैकड्रॉप पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें