फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजों पर इन 11 फिल्म स्टार्स ने किए ऐसे-ऐसे ट्वीट, एजाज बोले-निरहुआ के का हाल बा हो?'

Thu, 23 May 2019 06:25 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
Film Stars - फोटो : social media
रुझानों के बीच अब लोकसभा चुनाव के नतीजे भी धीरे-धीरे आना शुरू हो गए हैं। कई सीटों की फाइनल रिपोर्ट आ चुकी है। अब इस पर लोगों की प्रतिक्रिया के साथ बॉलीवुड स्टार्स के भी रिएक्शन आने लगे हैं। अनुपम खेर, उर्मिला मातोंडकर सहित कई स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए क्या कहा है स्टार्स ने?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
परेश रावल
बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने विरोधी पार्टियों पर तंज कसते हुए हुए अपने ट्विटर हैंडिल पर लिखा, 'चौकीदार को चोर बोल के कौआ मोर बन ने चला था , चमगादड़ सी हालत हो गइ , उलटे लटके हुए है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 12
#MeToo: साजिद पर लगे आरोपों से परेशान हुए रितेश देशमुख, कहा-महिलाओं के साथ खड़ा हूं
रितेश देशमुख
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी आ रहे नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'भारत ने फैसला दे दिया,लोकतंत्र का जश्न मनाना चाहिए, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई।'
 

 

4 of 12
anupam kher
अनुपम खेर
एक्टर अनुपम खेर ने मोदी की जीत की ओर इशारा करते हुए लिखा-आएगा तो...। इसके अलावा उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'मोदी है तो......... :):):)'
 


 

 
विज्ञापन

5 of 12
Ajaz Khan
एजाज खान
अभिनेता एजाज खान ने भोजपुरी अभिनेता निरहुआ की टांग खींचते हुए ट्वीट किया, 'मुझे हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ, भगवान के लेख को भी मिटाने वाला 
चुनाव नतीजों पर इन 11 फिल्म स्टार्स ने किए ऐसे-ऐसे ट्वीट, एजाज बोले-निरहुआ के का हाल बा हो?'
 

 
विज्ञापन

6 of 12
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
एकता कपूर
मशहूर निर्माता एकता कपूर ने भी चुनाव नतीजों पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'चुनाव नतीजे आ गए हैं, भारत ने अगले 5 साल के लिए अपना नेता चुन लिया है और बहुत से भारतीय अलग-अलग माध्यमों पर उसे उभरते हुए देख रहे हैं।'
 

 
विज्ञापन

7 of 12
गुल पनाग - फोटो : Instagram
गुल पनाग
एक्ट्रेस गुल पनाग ने ट्वीट कर कहा, "नरेंद्र मोदी, अमित शाह की अगुवाई में दूसरी जीत। अगले 5 साल के लिए बहुत बधाई।' 
 

 

8 of 12
vivek oberoi - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय ने लिखा, 'उन सभी राजनेताओं के लिए जो नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट थे, आप सभी से विनम्र निवेदन - कृपया मोदी से नफरत करने में कम समय व्यतीत करें और अधिक समय भारत को प्यार करें। भारत को एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक समझदार विपक्ष की जरूरत है। जय हिंद।
 

 

9 of 12
Urmila Matondkar - फोटो : social media
उर्मिला मातोंडकर
अपनी हार को देखते हुए उर्मिला मातोंडकर ने ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है । उन्होंने लिखा, 'मगाथाणे के ईवीएम 17सी के फॉर्म के सिग्नेचर और मशीन के नंबरों में फर्क है। चुनाव आयोग से इस संबंध में शिकायत की गई है।'
 

 

10 of 12
Rajinikanth - फोटो : file photo
रजनीकांत 
साउथ और बॉलीवुड अभिनेता रजनीकांत लिखा, 'आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, बहुत शुभकामनाएं। आपने कर दिया। 
 

 

11 of 12
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo
धर्मेंद्र
बेटे की जीत से उत्साहित धर्मेंद्र ने ट्विटर पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फकीर बादशाह और सनी देओल को धरती पुत्तर बताया है। साथ ही लिखा है कि अच्छे दिन यकीनन आ गये। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी हेमा मालिनी को भी शुभकामनाएं दीं।
 

 


 
विज्ञापन

12 of 12
sunny deol pm modi
सनी देओल
सनी देओल ने अपने बयान में कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि मोदी जी जीत रहे हैं। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मेरी जीत हो रही है। अब बस मेरा एक ही उद्देश्य है कि मुझे जो जीत मिली है, उसके बदले में काम करूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें