फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल से इस कारण डरती थीं ये 2 सुपरहिट एक्ट्रेस, फिल्मों में साथ काम करने से किया था इंकार

Tue, 23 Apr 2019 02:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny deol
सनी देओल बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्हें 90 के दौर में एक्शन करते देख ऑडियंस पागल हो जाती थी। थियेटर में बैठे लोग तालिया पीटने पर मजबूर हो जाते थे। आखिरी बार सनी देओल भैयाजी सुपरहिट में नजर आए थे। आज सनी देओल भाजपा में शामिल होने को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल की की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन

2 of 5
sunny deol
सनी देओल अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। रोमांटिक फिल्म से करियर शुरु करने वाले सनी की इमेज एक्शन और एक गुस्सैल हीरो की बन गई। सनी देओल की पहचान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो के तौर पर होती है शायद तभी दर्शक उन्हें यमला पगला दीवाना में कुछ खास पसंद नहीं कर पाए। एक दौर ऐसा थी जब सनी सुपरस्टार थे। दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके सनी पाजी के साथ काम करने से उस दौर की टॉप अभिनेत्रियां भी कतराती थीं क्योंकि उन्हें अपनी इमेज का खतरा होता था। इस बात का खुलासा खुद सनी देओल ने एक इंटरव्यू में किया था।
विज्ञापन

3 of 5
sunny deol
सनी ने बताया था कि एक समय बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेसेस ने उनके साथ काम करने से साफ मना कर दिया था। सनी ने दोनों एक्ट्रेसेस से खुद जाकर बात की थी लेकिन दोनों ने ही उनके साथ काम करने से साफ मना कर दिया। ये दो एक्ट्रेस थी श्रीदेवी और ऐश्वर्या राय। सनी ने 'घायल' फिल्म के लिए श्रीदेवी से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बता दें घायल उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।

4 of 5
Sunny Deol
सनी देओल ने बताया कि उन्होंने फिल्म में काम करने से क्यों इनकार किया मुझे इसकी वजह तो नहीं पता लेकिन मेरे मुताबिक उनको लगा होगा कि मेरी फिल्में मेल सेंट्रिक हैं, इसलिए उन्होंने शायद ऐसा कहा होगा। अब आप खुद सोचिए एक समय सनी देओल इतने बड़े स्टार थे कोई भी हीरोइन उनको कैसे न कह सकती है लेकिन ऐसा हुआ। वैसे भी आप सनी देओल के करियर को उठाकर देखेंगे तो शायद ही उन्होंने किसी बड़ी हीरोइन के साथ काम किया होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny Deol
सनी ने कहा था मैंने बेताब जैसी रोमांटिक फिल्म से अपने शुरुआत की थी, लेकिन बाद में मीडिया वालों ने उनके एक्शन के बारे में इतना ज्यादा लिखा की वह उनकी इमेज बन गई। सनी बताते हैं, 'मेरी एक्शन एक्ट वाली इमेज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक मुझे वैसा ही रोल ऑफर करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें