फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल के भाजपा में शामिल होते ही यूजर्स बोले- 'पाकिस्तान में हैंडपंप की सुरक्षा बढ़ा दी गई है'

Tue, 23 Apr 2019 01:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल - फोटो : ANI
अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। साथ ही खबर है कि वह गुरदासपुर सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। सनी देओल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। सनी देओल के भाजपा में शामिल होने से ट्विटर पर उत्साह देखने को मिल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sunny Deol
यूजर्स इस खबर पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- सुना है सनी देओल पाजी अमित शाह से ये कहने गए थे कि इजाजत हो तो एकबार फिर पाकिस्तान हो आऊं। एक यूजर ने लिखा- लगता है सर्जिकल स्ट्राइक 3 होने वाली है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा में शामिल हुए सनी देओल - फोटो : ANI
एक यूजर ने लिखा- बेरोजगारी का आलम तो देखिए भैया, सनी देओल बीजेपी ज्वाइन करके गुरदासपुर से टिकट लेने वाले हैं। एक ने लिखा- हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था, जिंदाबाद रहेगा।
 

 

4 of 5
sunny deol
एक अन्य यूजर ने लिखा- सनी देओल भाजपा में शामिल पाकिस्तान में हैंडपंप की सुरक्षा बढ़ाई गई। एक ने लिखा- 56 का सीना और ढाई किलो का हाथ दोनों जनता के साथ है। अब बीजेपी को कौन हरा सकता है।
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता सनी देओल (फाइल)
भाजपा में शामिल होते हुए सनी देओल ने कहा- जिस तरह से आप लोगों ने मुझे प्यार दिया मैं उसका आभारी हूं। मेरे पापा बरसों से इस परिवार से जुड़े रहे हैं। आज मैं यहां मोदी जी के साथ जुड़ने आया हूं। मैं चाहता हूं 5 साल तक उनकी ही सरकार रहे। वो देश को आगे ला रहे हैं। मैं इस देश के लिए जो कर सकता हूं करूंगा और दिल से करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें