फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रणवीर-दीपिका पर भी चढ़ा भगवा रंग, जानिए वायरल हो रही इस तस्वीर का असली सच

Fri, 12 Apr 2019 01:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer-deepika
इन दिनों सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। जहां एक तरफ कुछ टीवी सीरियल सियासी रंग में रंगे नजर आए वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा पार्टी के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranveer-deepika
इस बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर वायरल होती है। तस्वीर देख आपके मन में भी ये सवाल उठेगा कि क्या रणवीर-दीपिका भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। तो आइए आपको इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई बताते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram
रणवीर और दीपिका की एक फोटो फेसबुक पर खूब वायरल हो रही है। फोटो में उन्होंने भगवे रंग का कपड़ा ओढ़ रखा है। कपड़े पर लिखा है 'vote for BJP'।  इस फोटो को फेसबुक पर 'एक बिहारी 100 पे भारी' नाम के एक पेज ने शेयर किया। इस तस्वीर के जरिए लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की जा रही है।
ये है वो असली तस्वीर जिसे फोटोशॉप्ड किया गया है।

4 of 5
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
दरअसल वायरल हो रही दीपिका-रणवीर की ये फोटो नकली है। यानी कि तस्वीर तो असली है लेकिन फोटोशॉप्ड की गई है। ये तस्वीर तब की है जब रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी के बाद मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बाप्पा के दर्शन किए थे। लेकिन अब फोटोशॉप करके इस तस्वीर का इस्तेमाल चुनावी प्रचार के लिए किया जा रहा है। हालांकि इस एडिटेड फोटो को बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कपिल देव की बायोपिक '83' के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। वहीं दीपिका के पास 'छपाक' जैसी सीरियस फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें