फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्टार ने चुनाव में हासिल की सबसे बड़ी जीत, सनी देओल और रवि किशन जैसे सितारे तो आसपास भी नहीं

Fri, 24 May 2019 04:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Film Stars - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार ने प्रचंड जीत हासिल की है। इस चुनाव में नेताओं के साथ-साथ कई सितारों ने भी अपनी किस्मत पर दांव चला। एक्टर से लेकर सिंगर तक चुनाव में जीतने के लिए अपना दमखम दिखाया। सनी देओल, हेमा मालिनी, किरण खेर, जया प्रदा, रवि किशन जैसे कई सितारे चुनाव में नजर आए। इनमें किसी को जीत मिली तो किसी को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इनमें एक ऐसा स्टार था जिसने सभी को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। चलिए जानते हैं ये कौन सा स्टार है?
विज्ञापन

2 of 5
दलेर मेहंदी भाजपा में शामिल - फोटो : ANI
दिल्ली की नॉर्थ वेस्ट से बीजेपी ने सिंगर से राजनेता बने हंसराज हंस को टिकट दिया। इस सीट पर उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुगन सिंह और कांग्रेस के राजेश लिलोठिया से था। लेकिन हंसराज हंस ने यहां से बहुत बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

3 of 5
हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला
हंसराज हंस को इस चुनाव में करीब 8 लाख 48 हजार 663 वोट मिले। गुगन सिंह को 2 लाख 94 हजार 766 वोट मिले जबकि राजेश लिलोठिया को 2 लाख 36 हजार 882 वोट मिले। इस हिसाब से हंसराज हंस ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को 5 लाख 53 हजार 897 मतों के अंतर से हरा दिया। 

4 of 5
Ravi Kishan, Hema Malini, Sunny Deol - फोटो : social media
सेलिब्रिटीज की हार जीत में ये सबसे बड़ा अंतर है। इसके बाद गोरखपुर में रविकिशन ने 3 लाख 1 हजार 664 मतों से, हेमा मालिनी ने 2 लाख 93 हजार 471 मतों से वहीं सनी देओल ने 82 हजार 459 मतों से जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hans Raj Hans - फोटो : social media
हंसराज हंस ने अपना राजनीतिक सफर 2009 में शुरू किया था। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल जॉइन कर जालंधर से चुनाव भी लड़ा। साल 2014 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया, और 2016 में कांग्रेस जॉइन कर ली। 10 दिसंबर 2016 को हंस ने कांग्रेस का हाथ छोड़ कर 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें