बॉलीवुड के साथ-साथ कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने राजनीतिक गलियारों में अपनी किस्मत आजमाई। किसी को भाजपा पार्टी से टिकट मिला तो किसी ने दूसरी पार्टी के सहारे अपने पैर जमाने की कोशिश की। इनमें से कुछ स्टार्स तो ऐसे हैं जिनकी किस्मत एक झटके में ही चमक गई तो कुछ ऐसे हैं जो कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। हाल ही में गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हुए हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं या फिर जिन्होंने हाल ही में पार्टी ज्वाइन की है।
विज्ञापन
2 of 13
Hema Malini
- फोटो : amarujala
हेमा मालिनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी का एक सफल फिल्मी करियर तो रहा ही साथ ही उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में खूब नाम कमाया। हेमा मालिनी ने साल 2004 में बीजेपी ज्वाइन की थी। साल 2014 में हेमा मालिनी ने लोक सभा चुनाव में मथुरा की सीट जीत ली थी। आज हेमा मालिनी न केवल बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं बल्कि मथुरा की सांसद भी हैं।
विज्ञापन
3 of 13
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
स्मृति ईरानी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं स्मृति ईरानी वर्तमान समय में मोदी सरकार में मंत्री हैं। राजनीति में आने के बाद स्मृति ने अभिनय के क्षेत्र से दूरी बना ली है। अभिनय से राजनीति तक पहुंचने का सफर स्मृति के लिए बेहद संघर्ष भरा रहा है।
4 of 13
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : PTI
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के चर्चित नेताओं में से एक हैं। फिल्मों में कामयाबी हासिल करने के बाद शॉटगन की राजनीतिक पारी भी बेहतरीन रही। फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से भाजपा के सांसद हैं।
विज्ञापन
5 of 13
Kirron Kher
- फोटो : file photo
किरण खेर
'वीर-जारा', 'देवदास' और 'रंग दे बसंती' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री किरण खेर भी काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। इस समय वह भाजपा की सीट से चंडीगढ़ की सांसद है।
विज्ञापन
6 of 13
babul supriyo
- फोटो : file photo
बाबुल सुप्रियो
मशहूर सिंगर बाबुल सुप्रियो भी भाजपा से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। बाबुल सुप्रियो इस वक्त हैवी इंडस्ट्रीज और पब्लिक एंटरप्राइज राज्यमंत्री के पद पर कार्यरत हैं। इस बार भी बाबुल सुप्रियो आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
vinod khanna
- फोटो : file photo
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मन की मीत फिल्म से की थी। विनोद खन्ना बॉलीवुड के साथ-साथ राजनीति जगत में भी अपना दबदबा बनाया। विनोद खन्ना भाजपा के टिकट से गुरुदासपुर सीट से सांसद थे। साल 2017 में विनोद खन्ना का निधन हो चुका है।
8 of 13
Paresh Rawal
- फोटो : twitter
परेश रावल
फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीतने वाले परेश रावल जब राजनीति के मैदान में उतरे तो वहां भी दिलों पर राज किया। परेश रावल भाजपा पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह अहमदाबाद ईस्ट सीट से भाजपा सांसद हैं।
9 of 13
ravi kishan
- फोटो : file photo
रवि किशन
भोजपुरी एक्टर रवि किशन पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने भाजपा का दामन थामा। रवि किशन बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमाजगत का चर्चित चेहरा हैं।
10 of 13
Manoj Tiwari
- फोटो : file photo
मनोज तिवारी
भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी भी भाजपा से जुड़े हुए हैं। मनोज तिवारी ने साल 2014 में भाजपा की ओर से नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का चुनाव लड़ा था और जीता भी था। मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
11 of 13
soundarya
- फोटो : file photo
सौंदर्या
बड़े परदे पर 'सूर्यवंशम' फिल्म में हीरा ठाकुर की पत्नी का किरदार सौंदर्या रघु ने निभाया था। सौंदर्या का निधन कम उम्र में हुआ था। साल 2004 में भाजपा पार्टी के प्रचार के लिए वह बेंगलुरू से चॉपर में उड़ान भरी थी। यह उनका आखिरी सफर था। चॉपर दुर्घनाग्रस्त होने की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया था।
12 of 13
Isha Koppikar
- फोटो : twitter
ईशा कोप्पिकर
'खल्लास गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। जनवरी 2019 में ईशा कोप्पिकर अचानक उस समय चर्चा में आईं जब उनके राजनीति में कदम रखने की खबर आई। ईशा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2000 में ईशा ने फिल्म 'फिजा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी मुख्य फिल्मों में 'कंपनी', 'पिंजर', 'डरना मना है', 'कयामत' और 'डॉन' है।
मौसमी चटर्जी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। साल 2004 में भी मौसमी ने बंगाल से कांग्रेस के टिकट पर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। मौसमी चटर्जी ने बंगाली फिल्म बालिका बधू से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1972 में रिलीज हुई अनुराग उनकी पहली हिंदी फिल्म है। मौसमी चटर्जी की मुख्य फिल्मों में कच्चे धागे, जहरीला इंसान, स्वर्ग नरक, फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन, मांग भरो सजना और घायल है। आखिरी बार वो अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म पीकू में दिखी थीं।