फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: महज 32 दिनों में कंगना के शो ने छुआ 200 मिलियन का आंकड़ा, करण कुंद्रा की वजह से बढ़े इतने पर्सेंट व्यूज

Tue, 05 Apr 2022 09:41 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रियलिटी शो लॉक अप ने हाल ही में 100 मिलियन व्यूज हासिल किए थे और अब इस शो ने 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा छू लिया है। इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा करने के साथ ही कंगना यह भी बताया है कि शो के जेलर करण कुंद्रा की एंट्री की वजह से कितने पर्सेंट व्यूज की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
कंगना रणौत के शो ने पार किया 200 मिलियन का आंकड़ा - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर शुरू हुआ एकता कपूर का पहला रियलिटी शो लॉकअप हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना ही रहता है। कभी शो के प्रतियोगियों के आपसी झगड़े की वजह से तो कभी उनके हैरान कर देने वाले खुलासो की वजह से। बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा होस्ट किए जा रहा यह शो पापुलैरिटी के सारे रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है। हाल ही में ओटीटी पर प्रसारित होने वाले इस रियलिटी शो ने 100 मिलियन व्यूज हासिल किए थे और अब इस शो ने व्यूज के मामले में फिर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। शो की होस्ट कंगना ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि लॉक अप ने 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा छू लिया है। इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा करने के साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि शो के जेलर करण कुंद्रा की एंट्री की वजह से कितने पर्सेंट व्यूज की बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन

महज 32 दिन में मिले 200 मिलियन व्यूज
लॉक अप के 200 मिलियन व्यूज होने की जानकारी कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए दी है। शो की निर्माता एकता कपूर ने भी इस बारे में पोस्ट शेयर की है और बताया है कि शो ने सिर्फ 32 दिनों में ही 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा छू लिआ है। एकता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "बूम! येस ! जय माता दी, साभार: ऑल्ट बालाजी अत्याचारी भी, और हर रिकॉर्ड पर भारी भी! मैं 200 मिलियन प्लस व्यूज और लॉक अप की सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाली उपलब्धियों का जश्न मनाना, जो केवल आपकी वजह से संभव हुआ, यह यहां से केवल ऊपर की ओर है। प्यार आते रहो!
विज्ञापन

करण की वजह से बढ़े इतने पर्सेंट व्यूज
हाल ही में लॉक अप में एक्टर करण कुंद्रा ने जेलर बनकर एंट्री की है, जिसके बाद से शो के व्यूज में भी इजाफा हुआ है। शो की होस्ट कंगना ने पोस्ट शेयर कर यह जानकारी भी दी है कि करण कुंद्रा की वजह से लॉक अप के व्यूज में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें