फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की याद में चेन्नई में सेलिब्रिटीज जुटने शुरू, सुहासिनी मणिरत्नम ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 11 Mar 2018 07:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। उनकी याद में एक बार फिर सेलिब्रिटीज जुटने शुरू हो गए हैं। रविवार को चेन्नई के अलवरपेट स्थित श्रीदेवी के घर पर प्रेयरमीट आयोजित की गई है। यहां कपूर खानदान के साथ-साथ अयप्पन और मारवाह परिवार भी मौजूद है। बोनी कपूर के साथ अमर सिंह भी सभा में मौजूद हैं।
विज्ञापन

2 of 4
ajith
साउथ इंडियन फिल्मों के जाने माने अभिनेता अजीत अपनी पत्नी शालिनी के साथ श्रीदेवी की प्रेयरमीट में पहुंचे। बता दें कि अजीत और श्रीदेवी ने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में साथ काम किया था।
विज्ञापन

3 of 4
sridevi - फोटो : लाल सिंह
श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथ टब में डूबने से हुई थी। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पति बोनी कपूर ने उनकी अस्थियों को दो जगहों पर- रामेश्वरम और हरिद्वार में प्रवाहित किया। 
विज्ञापन

4 of 4
Suhasini Maniratnam - फोटो : Silverscreen.in
साउथ इंडियन फिल्मों की जानी- मानी अभिनेत्री सुहासिनी मणिरत्नम भी इस प्रेयरमीट में शामिल हुईं। सुहासिनी ने तमिल, कन्नड़, तेलुगू और मलयालम भाषा की कई फिल्मों में काम किया है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें