ऑस्कर अवॉर्ड का इंतजार सभी को रहता है। 28 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा की गई, इसमें ड्यून ने सबसे ज्यादा ऑस्कर अपने नाम किए। छह अवॉर्ड अपने नाम करने का कीर्तिमान करके भी ड्यून अपने नाम बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड करने से चूक गई। यह अवॉर्ड इस बार फिल्म 'कोडा' ने अपने नाम किया। बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीतने वाली इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार को दिखाती है, जिसमें सिर्फ एक सदस्य सुनने की क्षमता रखता है। इस फिल्म की कहानी सुनने और देखने के बाद आपको कई फिल्में याद आएंगी, जिनकी कहानी मूक-बधिरों के इर्द-गिर्द घूमती है। कोडा ने हमें आज हमारे सिनेमा की ऐसी ही कुछ असाधारण कहानियों को याद करने पर मजबूर कर दिया है और इसी की एक लिस्ट हमने तैयार की है।