फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: बॉलीवुड के इन सेलेब्स से गुलजार हुआ रणबीर का घर 'वास्तु', देखें मेहमानों की पूरी लिस्ट

Wed, 13 Apr 2022 04:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर - फोटो : social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर काफी चर्चा चल रही है। जिस दिन का हम सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आखिरकार आ ही गया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का जश्न अभिनेता के आवास पर शुरू हो गया है। कथित तौर पर, कपल 14 अप्रैल को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंध जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आलिया जल्द ही सोशल मीडिया पर रणबीर के साथ अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा करेंगी। वेडिंग फंक्शन्स शुरू होने के साथ ही इन दोनों के फैंस को यहां पहुंच रहे मेहमानों का नाम जानने की उत्सुकता हो रही होगी। ऐसे में हमने फैंस के लिए वेडिंग फंक्शन्स की गेस्ट लिस्ट तैयार की है। आइए जानते हैं कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे दोनों को शुभकामनाएं देने 'वास्तु' पर पहुंच रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी - फोटो : social media
बेटे की शादी के जश्न में पहुंची नीतू कपूर
दूल्हे की मां के बिना शादी का जश्न फीका होता। अपने बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ वहां पहुंची। इनके साथ रिद्धिमा की बेटी समारा और पति भरत साहनी भी मौजूद थे। इस समय नीतू की खुशी देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
करिश्मा और करीना कपूर - फोटो : social media
वास्तु में पहुंची कपूर सिस्टर्स
ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर की बेटियां करीना और करिश्मा कपूर भी अपने भाई रणबीर की शादी के जश्न में सज-धज के पहुंची। करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करिश्मा ने ऑरेंज कलर का सूट पहना है तो वहीं करीना सिल्वर लहंगे में जंच रही हैं।

 

4 of 6
महेश भट्ट और पूजा भट्ट - फोटो : social media
आलिया के परिवार से पहुंचे यह लोग
जहां एक तरफ दूल्हे के परिवार के लोग लगातार वास्तु पहुंच रहे हैं, वहीं आलिया के परिवार से भी कुछ लोग प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हो गए हैं। आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट, पिता महेश भट्ट और बहन पूजा भट्ट, रणबीर कपूर के घर पहुंच चुके हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
अरमान जैन, आदर जैन और रीमा जैन - फोटो : social media
शादी के फंक्शन में पहुंचा जैन परिवार
रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन, उनके दोनों बेटे अरमान और आदर जैन भी भाई की शादी के फंक्शन्स में शिरकत करने वहां पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि अरमान जैन चोटिल होने के बाद भी रणबीर के जश्न में पहुंचे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अयान मुखर्जी, करण जौहर - फोटो : social media
इन निर्माता-निर्देशकों ने भी की शिरकत
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता करण जौहर भी रणबीर के घर पहुंचे। उन्होंने पीले रंग का कुर्ता-पजामा पहना हुआ था। साथ ही आलिया-रणबीर की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी भी ट्रेडिशनल कुर्ते-पजामे में वहां पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें