फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहो' पर इस अभिनेत्री ने लगाया चोरी का आरोप, बोलीं- 'मेकर्स को आइना दिखाने की जरूरत'

Sat, 31 Aug 2019 12:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saaho - फोटो : social media
बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में रही हैं जब उन पर पोस्टर, सीन और गानों के चोरी के आरोप लगे हैं। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो रिलीज हुई लेकिन इसके रिलीज के साथ ही मेकर्स पर कॉपी का आरोप लगा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
lisa ray
कसूर और वॉटर जैसी फिल्में कर चुकीं अभिनेत्री लीजा रे ने साहो के मेकर्स पर ये आरोप लगाए हैं और सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। लीजा ने बताया कि साहो के मेकर्स ने आर्टिस्ट शिलो शिव सुलेमान का आर्टवर्क कॉपी किया है। साथ ही उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक आर्ट की तस्वीर है और दूसरा साहो का पोस्टर है जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
saaho - फोटो : social media
लीजा ने लिखा- 'क्या यही क्रिएटिविटी है? यह कहां से आया है? हम सब जानते हैं यह नहीं है। यह आपकी नौकरी का हिस्सा नहीं है। क्रिएटिविटी और कला आपको एक अलग दुनिया में ले जाती है। आपको बता दूं कि कोई भी मूल चीज बनाना कितना मुश्किल होता है। मैंने खुद अपनी किताब पर सालों काम किया है। दूसरों की शंकाओं को शांत किया। मुझे पता है कि जब कोई आर्टिस्ट अपने काम को पूरे मन से करता हे तो उसके लिए कितना बलिदान देना होता है।'

4 of 5
screengrab from saaho video
लीजा लिखती हैं कि 'जब कुछ गलत हो रहा हो तो उसके खिलाफ खड़े होकर बोलने की जरूरत है। इन फिल्ममेकर्स को आइना दिखाने की जरूरत है कि यह ठीक नहीं है। एक बड़े बैनर की फिल्म में शिलो के मूल कला को लिया गया। प्रोडक्शन हाउस ने ना तो उनसे (शिलो) कॉन्टैक्ट किया और ना ही उनकी अनुमति ली। यही नहीं उन्हें तो इसका क्रेडिट तक नहीं दिया। यह सही नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
साहो को क्रिटिक्स के मिले जुले रिएक्शन मिले हैं हालांकि दर्शकों के बीच प्रभास का क्रेज देखने को मिला और पहले दिन अच्छी ओपनिंग की है। साहो को तेलुगू, तमिल और हिंदी में रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, हिंदी में साहो का कलेक्शन पहले दिन 24 करोड़ रहा। फिल्म की कमाई के आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा वीकेंड पर फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें