Lisa Haydon
लीजा के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उन्हें योग करने का बहुत शौक है। वह मॉडलिंग में आने से पहले योगा टीचर बनना चाहती थीं। लीजा हेडन के पसंदीदा एक्सरसाइज में रनिंग एक है। वह अपना आइडल उसैन बोल्ट को मानती हैं। कम ही लोगों को इस बात की जानकारी है कि लीजा ना केवल एक मॉर्डन लाइफस्टाइल जीने वालीं हैं बल्कि वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। बॉलीवुड में लीजा ने 'आइशा' से डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 3', 'द शौकीन्स', 'क्वीन', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।