फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की ये अभिनेत्री दूसरी बार बनने जा रही हैं मां, गौरी से लेकर सोनम तक, सितारों ने ऐसे दी बधाई

Sat, 17 Aug 2019 08:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lisa Haydon - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पति डीनो लालवानी और दो साल के बेटे जैक लालवानी के साथ तस्वीर साझा करते हुए दूसरी बार मां बनने का खुलासा किया है। तस्वीर में लीजा स्विमसूट पहने हुए नजर आ रही हैं। जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Lisa Haydon - फोटो : instagram
लीजा हेडन ने पति और बेेटे की तस्वीर के साथ कैप्शन के जरिए परिवार के चौथे मेहमान के आने का खुलासा किया। उन्होंने तस्वीर की कैप्शन में लिखा- 'चौथे की आने की खुशी में पार्टी।' लीजा हेडन की इस घोषणा के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने दूसरी बार मां बनने पर उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Lisa Haydon - फोटो : social media
लीजा हेडन की इस तस्वीर पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान से लेकर अभिनेत्री सोनम कपूर तक ने कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दी है। 'सिंह इज ब्लिंग' और '2.0' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री एमी जैक्सन ने लीजा हेडन की तस्वीर पर कमेंट किया- 'बेस्ट न्यूज'। वहीं फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने लिखा- 'खूबसूरत मां को बधाई।' 

पढ़ें: लीजा हेडन से लेकर कटरीना कैफ तक, ये 8 एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं माल्या की 'कैलेंडर गर्ल'

4 of 5
Lisa Haydon - फोटो : Instagram
इन सबके अलावा कई बॉलीवुड सितारों और तमाम बड़ी हस्तियों के साथ लीजा हेडन को फैंस ने भी बधाई दी है। आपको बता दें कि साल 2016 में लीजा हेडन नेे ब्वॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से शादी की थी और शादी के एक साल बाद उन्होंने बेटे जैक लालवानी का जन्म दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lisa haydon - फोटो : file photo
जैक लालवानी का जन्म 17 मई 2017 हो हुआ था। लीजा अक्सर अपने बेटे जैक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि लीजा हेडन ने कंगना रनौत के साथ फिल्म 'क्वीन' से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वह 'द शौकीन्स' और 'हाउसफुल 3' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

पढ़ें: शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं बॉलीवुड की ये 10 एक्ट्रेस, एक के तो घरवालों ने लगाई थी डांट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें