फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Linkup: सामंथा लॉकवुड को डेट कर रहे सलमान खान? एक्ट्रेस ने सामने आकर बताया सच

Mon, 10 Jan 2022 02:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान की 'नई गर्लफ्रेंड' कहे जाने पर सामंथा ने रिएक्ट किया। - फोटो : social media
सलमान खान का नाम इन दिनों हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में सलमान और सामंथा को साथ देखा गया था। सामंथा लॉकवुड सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर भी नजर आई थीं जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं कि सामंथा लॉकवुड, सलमान खान की नई गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन अब खुद सामंथा ने सामने आकर अपने रिलेशनशिप पर खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा लॉकवुड - फोटो : social media
सलमान से लिंकअप पर बोलीं सामंथा
सामंथा ने एक इंटरव्यू में सलमान से 'लिंकअप' की खबरों पर कहा, "मुझे लगता है लोग बहुत बात करते हैं, कुछ न होते हुए भी उसके बारे में बहुत कुछ कह जाते हैं। मैं सलमान से मिली थी और मुझे वे एक बहुत अच्छे इंसान लगे, इसके बारे में मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं। पता नहीं लोगों के दिमाग में ये सब कहां से आता है। मैं ऋतिक से भी मिली थी इन लोगों ने उसके बारे में तो कुछ नहीं कहा। तो मुझे नहीं पता ये बात कहां से और क्यों आई लेकिन यह सही नहीं है।"
विज्ञापन

3 of 5
सलमान अपना जन्मदिन मनाते हुए। - फोटो : social media
बर्थडे पार्टी में शामिल होने पर कही ये बात
पिछले महीने सलमान ने अपना 56वां जन्मदिन मनाया, जिसमें सामंथा ने भी शिरकत की थी। इस पर उन्होंने कहा, "मेरे लिए वहां हर कोई नया था क्योंकि मैं किसी को भी नहीं जानती थी। मैं वहां सिर्फ और सिर्फ सलमान को जानती थी, मैं उनसे इससे पहले दो- तीन बार मिल चुकी थी। फिर मैंने वहां आए बाकी लोगों से मिलना शुरू किया तो पता चला कि वे अभिनेता या अभिनेत्री, निर्देशक या निर्माता थे।" उन्होंने आगे कहा," मेरे लिए यह केवल एक पार्टी थी जिसमें बहुत प्यारे लोग थे और मैने एनजॉय किया।"

4 of 5
सुलतान - फोटो : social media
यह है सामंथा की बॉलीवुड की फेवरेट फिल्म
सामंथा ने अपनी फेवरेट बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि सलमान की फिल्म सुल्तान उनकी 'इस समय बॉलीवुड की पसंदीदा फिल्म' है। बता दें इस फिल्म में सलमान के अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक से भी मिल चुकी हैं सामंथा
सामंथा लॉकवुड ने पिछले महीने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मुंबई ट्रिप के दौरान ऋतिक रोशन के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की थीं। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "ऋतिक से मिलकर मजा आया, जो एक फिल्मी परिवार से भी आते हैं, इसके साथ ही एक्शन और हवाई से प्यार भी करते  हैं... सुपरस्टार।"
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें