फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी की शादी को लेकर श्रीदेवी ने कही दिल की बात, बेटी को पसंद नहीं आएगी

Tue, 20 Jun 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड
एक ओर जहां जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में अपने डेब्यू का इंतजार कर रही हैं वहीं मां श्रीदेवी ने उनके करियर को लेकर एक अलग ही सोच रखती हैं। हर मां की तरह श्रीदेवी भी चाहती हैं कि उनकी बेटी की समय से शादी हो जाए लेकिन वो जाह्नवी की खुशी का भी पूरा ध्यान रखती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बॉलीवुड
श्रीदेवी ने कहा, 'जाह्नवी हमेशा से ही फिल्में करना चाहती थी लेकिन शुरू में मैं इस बात से सहमत नहीं थी। मुझे नहीं लगता कि ये खराब इंडस्ट्री है। मैं इसी दुनिया से हूं। लेकिन एक मां के तौर पर मैं जाह्नवी की शादी होते देख ज्यादा खुश होंगी। लेकिन उसकी खुशी ज्यादा मायने रखती है और अगर वो एक एक्ट्रेस के रूप में अच्छा करती है तो मुझे गर्व होगा।'
विज्ञापन

3 of 6
बॉलीवुड
जाह्नवी ने अपने करियर के लिए माता-पिता को मनाया था। इस पर श्रीदेवी ने बताया, 'वो होशियार है लेकिन फिर भी उसने हर मोड़ पर हमारी मदद ली। बोनी जी और मैं उसके करियर के बारे में एक-एक चीज जानते हैं।'

4 of 6
बॉलीवुड
वहीं पिछले दिनों सैफ अली खान ने भी अपनी बेटी सारा के करियर पर कहा था, 'सारा को अपने लिए यही करियर क्यों चाहिए? इतना पढ़ा लिखा होने के बाद वो न्यूयॉर्क में रहकर ही क्यों कोई काम नहीं करती। मैं एक्टिंग को गलत नहीं समझता, बात बस ये है कि एक्टिंग एक स्टेबल प्रोफेशन नहीं है और हर कोई हमेशा इसी डर में जीता है। साथ ही इस बात की भी कोई गारंटी नहीं होती कि अपना बेस्ट देने के बाद आपको सफलता ही मिलेगी। ये वो जिंदगी नहीं है जो कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को देना चाहेगा।'
विज्ञापन

5 of 6
बॉलीवुड
सिर्फ ये स्टार्स ही नहीं बल्कि श्वेता बच्चन नंदा भी नहीं चाहती कि उनकी बेटी नव्या फिल्मों में काम करें। एक इंटरव्यू में श्वेता ने कहा था, 'अगर नव्या फिल्मों में काम करने के बारे में सोचेगी तो ये मेरे लिए चिंता की बात हो जाएगी। मुझे लगता है कि ये इतना आसान नहीं है, जितना की देखने में लगता है। मुझे सोच कर हैरानी होती है कि उसे ये सब सहना पड़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड
उन्होंने बताया था कि इस इंडस्ट्री में लोगों को असफलता का सामना भी करना पड़ता है जो दिखता नहीं है। ये असफलता पर्सनल या आपकी एक्टिंग से जुड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें