फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger Vs KGF Box Office: देवरकोंडा नहीं तोड़ पाए यश का रिकॉर्ड, केजीएफ के मुकाबले इतनी कम रही लाइगर की कमाई

Fri, 26 Aug 2022 04:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Liger Vs KGF Box Office: देवरकोंडा नहीं तोड़ पाए यश का रिकॉर्ड, केजीएफ के मुकाबले इतनी कम रही लाइगर की कमाई
विज्ञापन
1 of 5
लाइगर बनाम केजीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
Liger Vs KGF Box Office: विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'लाइगर' ने अपने ओपनिंग डे पर ही लागत का 12 फीसदी कमा लिया है। तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी संस्करण ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यानी फिल्म पहले दिन कन्नड़ सुपरस्टार यश की केजीएफ: चैप्टर 1 का रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाई। 
विज्ञापन

2 of 5
केजीएफ और लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ बनाम लाइगर
यश की 'केजीएफ: चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 185.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यदि हम ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो यश की फिल्म ने पहले दिन 18.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानी पहले दिन विजय देवरकोंडा यश को मात नहीं दे पाए। अब देखना ये होगा कि फिल्म पहले हफ्ते में कितना कलेक्शन करेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : insta
ऐसे समझिए पूरा गणित
आंकड़ें केजीएफ: चैप्टर 1 लाइगर
बजट 80 करोड़ रुपये 125 करोड़ रुपये
ओपनिंग डे 18.10 करोड़ रुपये 15 करोड़ रुपये

4 of 5
Liger Song Aafat - फोटो : सोशल मीडिया
अलग-अलग भाषाओं में कमाए इतने करोड़
फिल्म ने तेलुगू राज्यों में 15 करोड़ रुपये की कमाई की है, लेकिन बहुप्रचारित हिंदी संस्करण ने मात्र 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हिंदी संस्करण के आंकड़े काफी निराशाजनक हैं। हालांकि फिल्म के तेलुगू राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि वहां विजय काफी प्रसिद्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म लाइगर के एक दृश्य में राम्या कृष्णन और विजय देवरकोंडा - फोटो : insta
तमिल से लेकर हिंदी तक का कलेक्शन
संस्करण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हिंदी 1.3 करोड़ रुपये
तेलुगू 13.79 करोड़ रुपये
अन्य भाषाएं 0.4 करोड़ रुपये
कुल 15.5 करोड़ रुपये 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें