पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाइगर’सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में, तो बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे साउथ में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे ही हैं। दर्शक इस बहुप्रचारित फिल्म का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है, तो सोशल मीडिया पर फैंस का इसके प्रति रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई 'लाइगर' जहां कुछ दर्शकों को कमाल लगी, तो कुछ को यह फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई। इतना ही नहीं विजय और अनन्या की जोड़ी भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही हैं। ऐसे में अब फिल्म को लेकर कई मीम्स भी बनाए जा रहे हैं, जिसमें यूजर्स 'लाइगर' को फ्लॉप बताने के साथ-साथ करण जौहर को ट्रोल भी कर रहे हैं।