साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' बायकॉट की उठती मांग के बीच आज आखिरकार आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म से जहां विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, वहीं अनन्या इस से साउथ में कदम रख चुकी हैं। विजय फिल्म में हकलाने वाले एक बॉक्सर भूमिका में हैं और अनन्या उनकी लवर के रूप में नजर आ रही हैं। पुरी जगन्नाध निर्देशित यह देश-विदेश में तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही बने हुए बज को देखते हुए फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने बहुत लोग पहुंचे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर ‘लाइगर’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। चलिए देखते हैं दर्शकों को विजय और अनन्या की फिल्म कैसी लगी..