फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger: 'लाइगर' फ्लॉप होने से वितरक को 65 फीसदी का नुकसान, बोले- फिल्म की वजह से काफी पैसा खो दिया

Wed, 31 Aug 2022 05:32 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
'लाइगर' के वितरक वारंगल श्रीनु ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर खुलकर बात की। साक्षात्कार के दौरान वारंगल श्रीनु ने उन रिपोर्टों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें दावा किया गया था कि पिछले साल उन्हें 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। वहीं अब लाइगर के धराशाई होने की वजह से यह नुकसान बढ़ गया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता विजय देवरकोंडा की टिप्पणी के बारे में भी बात की। फिल्मों का बहिष्कार करने वाले लोगों के बारे में बोलते हुए, वारंगल ने कहा कि 'हम गरीब क्रू सदस्यों के गरीब परिवारों को बर्बाद कर रहे हैं'।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया हाउस से हुई बातचीत के दौरान पिछले 12 महीनों में 100 करोड़ रुपये के नुकसान वाली रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए, वारंगल श्रीनु ने कहा, 'नहीं, मैंने एक साल में 100 करोड़ नहीं गंवाए हैं। लेकिन मैंने बहुत सारा पैसा खो दिया है, इसमें कोई शक नहीं। लाइगर की वजह से मैंने अपने निवेश का लगभग 65 प्रतिशत खो दिया है।"
विज्ञापन

3 of 4
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
लाइगर की रिलीज से पहले विजय द्वारा दिए गए बयानों के बारे में बात करते हुए वारंगल ने कहा, "मैं यह नहीं कह सकता कि वह अति-आत्मविश्वासी थे या नहीं। लेकिन अगर वह ओवर कॉन्फिडेंट थे तब भी फिल्म का बायकॉट करना किस तरह से वाजीब है? क्या हमें एहसास है कि पूर्वकल्पित धारणाओं के आधार पर अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं पर प्रतिबंध लगाने की योजना की वजह से हम गरीब क्रू सदस्यों के गरीब परिवारों को बर्बाद कर रहे हैं। यदि फिल्में घटेंगी तो कई परिवारों में अराजकता पैदा होगी क्योंकि वह अपने दैनिक भोजन के लिए इस काम पर ही निर्भर हैं। इसलिए फिल्म देखें, अगर आपको पसंद नहीं आती है, तो इसकी बुराई करें। लेकिन आप इसे रिलीज होने से पहले कैसे बुरा बता सकते हैं?"
विज्ञापन

4 of 4
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म, लाइगर, पुरी जगन्नाथ द्वारा लिखित और निर्देशित है। हिंदी और तेलुगू भाषाओं में एक साथ शूट की गई इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और पुरी कनेक्ट्स द्वारा किया गया है। फिल्म में विजय, अनन्या पांडे, राम्या कृष्णा और रोनित रॉय हैं। वहीं बॉक्सर माइक टायसन कैमियो में हैं। फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही और स्रोतों के अनुसार, अपने शुरुआती सप्ताहांत में पूरे भारत में मात्र 35 करोड़ का कारोबार कर पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें