फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger: विजय देवरकोंडा के करियर को लेकर पुरी जगन्नाथ ने दिया बड़ा बयान, बोले- भारतीय सिनेमा की अगली...

Thu, 21 Jul 2022 07:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पुरी जगन्नाथ, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया है। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म को हिंदी और तेलुगू भाषा में एक साथ शूट किया गया है। इस फिल्म से जहां विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, तो उनके साथ अनन्या पांडे साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। ट्रेलर लॉन्च के दौरान पुरी जगन्नाथ ने विजय के करियर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

2 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा तेलुगू फिल्म उद्योग में 'अर्जुन रेड्डी', 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों के बाद से ही एक बड़े उभरते सितारों रहे हैं। वहीं, अब अभिनेता के साथ पहली बार काम करने वाले पुरी जगन्नाथ ने विजय देवरकोंडा के करियर को लेकर बयान दिया है। 'लाइगर' के बाद दोनों 'जन गण मन' में भी साथ काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

3 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म निर्माता ने कहा कि विजय देवरकोंडा भारत और भारतीय सिनेमा में बड़ा स्थान हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह देवरकोंडा की अपने काम के प्रति कड़ी मेहनत और जुनून से खासे प्रभावित है और उनका मानना है कि यही उन्हें करियर में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि विजय भारत और भारतीय सिनेमा में अगली बड़ी चीज साबित होगी।
विज्ञापन

4 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'लाइगर' देवरकोंडा की पहली पैन इंडिया फिल्म है। ऐसे में फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं और इससे उन्हें काफी उम्मीदें भी हैं। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा राम्या कृष्णा और रोनित रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। यह इस साल 25 अगस्त को हिंदी और तेलुगू के साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें