फिल्म ‘लाइगर’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये तो सभी जानते हैं कि इन दिनों बॉलीवुड की हालत सही नहीं है। इस समय बॉलीवुड की जितनी भी फिल्में रिलीज हो रही हैं, वह सभी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। लाइगर एक पैन इंडिया फिल्म है और ये हिंदी के अलावा, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। ऐसे में लाइगर को साउथ में तो ज्यादा नहीं, लेकिन हिंदी में संघर्ष करना पड़ सकता है। लाइगर भले ही नॉर्थ में कमाल न कर पाए, लेकिन ये फिल्म तेलुगू में रिकॉर्ड तोड़ सकती है।