फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर विजय देवरकोंडा की दहाड़, पहले दिन ही आमिर-अक्षय को छोड़ा पीछे

Thu, 25 Aug 2022 11:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही उम्मीद की जा रही थी कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अब इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले दिन कमाई के मामले में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग के बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही फिल्म कमाल की कमाई करेगी। इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह आमिर खान की 'लाल सिंंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' की कुल कमाई से भी ज्यादा है। छुट्टी के दिन रिलीज हुई इन दोनों स्टार की फिल्मों की कुल कमाई 20 करोड़ रुपये भी नहीं हो सकी थी। वहीं, विजय की फिल्म इससे काफी आगे है।
 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ का बिजनेस किया है। विजय देवरकोंडा साउथ के बड़े स्टार हैं जिसका फायदा उनकी फिल्म को मिला है। तेलुगू भाषा में फिल्म को पहले दिन लोगों का भरपूर साथ मिला है। आंकड़ो के मुताबिक गुरुवार को फिल्म ने तेलुगू भाषा में 24.5 करोड़ का कारोबार किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, हिंदी पट्टी में फिल्म का कलेक्शन फर्स्ट डे के हिसाब से थोड़ा फिका दिखा है। फिल्म ने दूसरी भाषाओं में ओपनिंग डे पर महज 2.50 करोड़ का ही बिजनेस किया है। बता दें कि पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह पैन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। 'लाइगर' में मशहूर पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टाइसन ने भी काम किया है। यह उनकी पहली भारतीय फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें