फिल्म लाइगर के एक दृश्य में राम्या कृष्णन और विजय देवरकोंडा
- फोटो : insta
तमिल में हुई बिकीं सबसे कम टिकट
तेलुगू और हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल भाषा में भी रिलीज की जा रही है। लेकिन इस राज्य में दर्शकों में इस फिल्म को लेकर कुछ खास दिलचस्पी नजर नहीं आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो तमिल भाषा में इस फिल्म की टिकटों की बुकिंग सबसे कम हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस भाषा में अब तक 3.5 लाख की टिकट ही बुक हुए हैं। वहीं, अगर तीनों ही भाषाओं को मिलाकर एडवांस बुकिंग की कमाई देखी जाए तो यह आंकड़ा महज 4 करोड़ रुपए ही पहुंच सका है। बता दें कि इस फिल्म में विजय के अलावा अनन्या पांडे और राम्या कृष्णन भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है।