फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: लाइगर से पहले विजय ने दीं सिर्फ चार ब्लॉकबस्टर फिल्में, फ्लॉप की संख्या जान हो जाएंगे हैरान

Sun, 28 Aug 2022 12:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
विजय देवरकोंडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 25 अगस्त को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म से विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी 'लाइगर' को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। 'लाइगर' विजय के करियर की 17वीं फिल्म है। 11 साल की करियर में विजय 16 फिल्में कर चुके हैं, जिनमें से सिर्फ चार फिल्में ही ब्लॉकबस्टर रही हैं। वहीं, कई फिल्म डिजास्टर भी साबित हुई हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको विजय देवरकोंडा की अब तक आई सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा उसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए देखिए पूरी लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 8
नुव्वीला और लाइफ इज ब्यूटीफुल में विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
सपोर्टिंग रोल से की शुरुआत
विजय देवरकोंडा ने 2011 में अपने करियर की शुरुआत रवि बाबू की फिल्म 'नुव्वीला' से की थी। इस फिल्म में छह नए चेहरे नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी। इसी तरह 2012 में आई शेखर कम्मुला की फिल्म 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और एवरेज ही साबित हुई।
विज्ञापन

3 of 8
येवडे सुब्रमण्यम,पेली चोपुलु - फोटो : सोशल मीडिया
2016 में मिला लीड रोल
इसके बाद विजय देवरकोंडा 2015 में नाग अश्विन की फिल्म 'येवडे सुब्रमण्यम' में नजर आए। इस फिल्म से निर्देशक नाग अश्विन ने अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म विजय की पहली दोनों फिल्मों से सफल साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। 2016 में विजय ने फिल्म 'पेली चोपुलु' से लीड रोल में डेब्यू किया। तरुण भास्कर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 60 लाख से 1 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

4 of 8
द्वारका, अर्जुन रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन रेड्डी से चमकी किस्मत
2017 में विजय देवरकोंडा की दो फिल्में रिलीज हुई थीं, जिसमें एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई तो दूसरी फ्लॉप रही। श्रीनिवास रवीन्द्र के निर्देशन में बनी 'द्वारका' बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई, तो संदीप वांगा की 'अर्जुन रेड्डी' ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। पांच करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने करीब 50 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म से विजय को काफी लोकप्रियता मिली। बॉलीवुड में भी फिल्म का 'कबीर सिंह' नाम से रीमेक बनाया गया, जो भी सुपरहिट साबित हुआ था।
विज्ञापन

5 of 8
महानटी, गीता गोविंदम - फोटो : सोशल मीडिया
2018 में छह में से तीन फिल्म हुई हिट
अगले साल 2018 में विजय देवरकोंडा ने छह फिल्में की, जिसमें से तीन हिट साबित हुईं। श्रीधर मैरी द्वारा निर्देशित 'ये मंत्रम वेसावे' (Ye Mantram Vesave), आनंद शंकर की 'नोटा' और तरुण भास्कर की 'ई नागरानिकी एमेंदी' (Ee Nagaraniki Emaindhi) बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। वहीं, नाग अश्विन की 'महानटी' और परशुराम की 'गीता गोविंदम' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। पांच करोड़ की लागत से बनी 'गीता गोविंदम' ने लगभग 132 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, राहुल संकृतियान द्वारा निर्देशित 'टैक्सीवाला' भी हिट रही थी।  'टैक्सीवाला' ने करीब 40 करोड़ रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन

6 of 8
डियर कॉमरेड - फोटो : सोशल मीडिया
2019 में आईं दोनों फिल्में रही फ्लॉप
रश्मिका मंदाना के साथ विजय देवरकोंडा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों 2019 में एक बार फिर भरत कम्मा द्वारा निर्देशित 'डियर कॉमरेड' में नजर आए, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। हालांकि इसका डब वर्जन हिंदी में टीवी पर आया, तो इसे काफी पसंद किया गया। वहीं, समीर सुल्तान की फिल्म 'मीकू मातरमे चेपथे' में विजय ने कैमियो किया और प्रोड्यूस भी किया, लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई।
 
विज्ञापन

7 of 8
वर्ल्ड फेमस लवर - फोटो : सोशल मीडिया
राशि खन्ना के साथ नहीं जमी जोड़ी
इसके बाद विजय देवरकोंडा ने 2020 में क्रांति माधव द्वारा निर्देशित फिल्म 'वर्ल्ड फेमस लवर' में काम किया, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म में विजय राशि खन्ना के साथ नजर आए थे। 2021 में विजय ने अनुदीप केवी की फिल्म 'जथि रत्नालु' में कैमियो किया, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 
विज्ञापन

8 of 8
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा रहा विजय देवरकोंडा की फिल्मों का हाल -
  
साल फिल्म हिट या फ्लॉप
2011  नुव्वीला एवरेज
2012 लाइफ इज ब्यूटीफुल एवरेज
2015  येवडे सुब्रमण्यम हिट
2016 पेली चोपुलु  ब्लॉकबस्टर
2017 द्वारका फ्लॉप
2017 अर्जुन रेड्डी ब्लॉकबस्टर
2018 ये मंत्रम वेसावे फ्लॉप
2018 महानटी हिट
2018 गीता गोविंदम ब्लॉकबस्टर
2018 नोटा डिजास्टर
2018  ई नागरानिकी एमेंदी (कैमियो) फ्लॉप
2018 टैक्सीवाला हिट
2019 डियर कॉमरेड फ्लॉप
2019 मीकू मातरमे चेपथे (कैमियो) फ्लॉप
2020 वर्ल्ड फेमस लवर डिजास्टर
2021 जथि रत्नालु  (कैमियो) ब्लॉकबस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें