फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' मुश्किल में, हाईकोर्ट पहुंची

Sun, 10 Apr 2016 08:05 PM IST
श्वेता पांडेय, संवाद्दाता/बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
फि‍ल्‍म ‘फैन’ पर लगे कहानी चोरी के आरोप पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि फिल्म की कहानी मौलिक है।
विज्ञापन


शाहरुख ने कहा, ''फि‍ल्‍म मौलिक सोच पर आधारित है। एक अभिनेता और उसके फैन की कहानी है। इसके कई पहलू हो सकते हैं। यह संभव है कि कोई पहलू किसी की कहानी से मिलता हो।'' यशराज बैनर तले बनी फि‍ल्‍म ‘फैन’ 15 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फि‍ल्‍म को हॉलीवुड फि‍ल्‍म की ‘कॉपी’ भी कहा जा रहा है।

इसी बीच कुछ निर्देशक और स्क्रिप्‍ट राइटर फि‍ल्‍म में अपने क्रेडिट और मुआवजे की मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुँच गए हैं। साल 2014 में आई फि‍ल्‍म ‘कहीं है मेरा प्‍यार’ के निर्देशक महेश वैजनाथ डोईजोडे का आरोप है कि ‘फैन’ की कहानी उनकी लिखी कहानी ‘अभिनेता’ की कॉपी है।
विज्ञापन


महेश का दावा है कि ‘अभिनेता’ की कहानी उन्‍होंने साल 1994 में लिखी थी और 1997 में रज‍स्‍टिर करवाई थी। महेश ने कहा, ''मैंने शाहरुख को दिमाग में ही रखकर यह कहानी लिखी थी। 1997 में ‘दिल तो पागल है’ की शूटिंग के समय मैंने यह कहानी यश चोपडा को सुनाई। कहानी को सुनकर उन्‍होंने मेरी पीठ थपथपाई थी।''

1998 में शाहरुख को सुनाई थी कहानी

- फोटो : BBC
वह कहते हैं कि 1998 में मैंने शाहरुख को भी यह कहानी सुनाई थी और उन्‍हें भी पसंद आई थी। इसके बाद यशराज फि‍ल्‍म्‍स के चक्‍कर काटता रहा, ताकि फ‍िल्म बन जाए। फिलहाल मेहश ने बताया कि सोमवार को मुंबई हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई है और फैसले से असंतुष्टि को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट तक जा सकते हैं।

महेश ने कहा कि साल 2005 में यश चोपडा के साथ दो घंटे की मीटिंग के ऑडियो-वीड‍ियो रिकॉर्ड भी उनके पास हैं। इसके अलावा फि‍ल्‍म ‘फैन’ के निर्देशक पर भी महेश ने आरोप लगाया कि मनीष को उन्होंने साल 2006 में यह कहानी सुनाई थी।

महेश ने कहा,'' शाहरुख झूठ बोल रहे हैं। उनके बयानों को आप देखें। पहले कहते हैं कि मनीष ने यह कहानी बताई थी और टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में कहते हैं कि यश जी ने उन्‍हें यह कहानी बताई थी।''
विज्ञापन

ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं

महेश फि‍ल्‍म के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी के पीछे व्‍यस्‍तता को कारण बताते हैं। फि‍ल्‍म ‘फैन’ का ट्रेलर काफी पहले आ चुका है। वहीं फि‍ल्‍म के प्रमोशन में व्‍यस्‍त शाहरुख खान ने कहा, ''मुझे इस केस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। ‘कॉपी’ करने का आरोप बेबुन‍ियाद है।''


शाहरुख ने बताया कि उनकी फि‍ल्‍म ‘रा-वन’ पर भी ऐसे आरोप लगे थे। आरोप लगाने वालों को उन्‍होंने पूरी फि‍ल्‍म फॉरवर्ड करके दिखाई और कोर्ट ने भी देखा। शाहरुख यह भी कहते हैं कि फि‍ल्‍म बन गई है और चोरी का आरोप लगाने वालों की फि‍ल्‍में अब तक बनी भी नहीं हैं

महेश के अलावा मोहन कुमार नाम के स्क्रिप्‍ट राइटर ने भी स्क्रि‍प्‍ट चोरी का आरोप लगाया है। मोहन का दावा है कि उन्होंने 2009 में यह कहानी लिखी थी और फि‍ल्‍म राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर भी कराया था।

मोहन का दावा है कि उनकी कहानी पर ‘डमी’ नाम की फिल्‍म भी बन चुकी है। मोहन ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में मामले को हाईकोर्ट ले जाने की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें