सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कास्ट के पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं। अब इस फिल्म के सेट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan race 3
फिल्म के सेट का ये वीडियो देखकर एक बात तो तय है कि दर्शकों को इस ईद के मौके पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस वीडियो को वी लव यू सलमान खान नाम के एक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
salman khan race 3
इस वीडियो में देखकर आपको यह जानने का मौका मिलेगा कि फिल्म के एक्शन सीन्स से जुड़ी तैयारियां और कितने बड़े स्तर पर जाकर फिल्म की शूटिंग की जा रही है। वीडियो में एक बहुत बड़ी स्पोर्ट्स गाड़ी दिख रही है, जिस पर बड़े-बड़े कैमरे लगाये हुए हैं और उसके पीछे फिल्म का क्रू शूटिंग की तैयारियों में जुटा हुआ है।
4 of 5
Race 3
वीडियो के अलावा 'रेस 3' के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आयी हैं, जिनको देख आप भी फिल्म के लिए उत्साहित हो जाएंगे। बता दें, फिलहाल फिल्म की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल चल रहा है और इसकी शूटिंग के लिए टीम आबुधाबी में हैं।
फिल्म की तस्वीरों और वीडियो को देखकर हम तो फिल्म को देखने के लिए है बेहद एकसाइटिड, अगर आपको भी है इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार तो नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट कर हमें जरूर बताएं...