फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान का नौकर बन सुपरहिट हुआ था ये एक्टर, छिपाकर रखी शादी और भयानक बीमारी से मौत

Sat, 04 Nov 2017 08:37 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 11
लक्ष्मीकांत बेर्डे
लक्ष्मीकांत बेर्डे, बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिसने फिल्मों में कॉमेडी का एक अलग लेवल सेट किया था। हिंदी सिनेमा में लक्ष्मीकांत, सलमान खान की हर फिल्म की बैक बोन हुआ करते थे। आज लक्ष्मीकांत की 63वीं बर्थ एनिवर्सरी है। लक्ष्‍मीकांत का साल 2004 में देहांत हो गया था।
विज्ञापन

2 of 11
लक्ष्मीकांत बेर्डे
लक्ष्‍मीकांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वो मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे थे और चॉल में पले-बढ़े थे। स्कूल में भी वो ड्रामा में पार्टिसिपेट करते रहते थे। चॉल में होने वाले गणेश महोत्सव के दौरान वो एक्टिंग किया करते थे। कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट करने पर वो बहुत सारे प्राइज जीतते थे।

पढ़ें- दर्दनाक सर्जरी करवाकर गौरव से गौरी बने, जिम करना शुरू किया तो हो गया बुरा हाल
विज्ञापन

3 of 11
लक्ष्मीकांत बेर्डे
एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई मराठी साथिया संघ प्रोडक्‍शन हाउस के साथ जुड़ गए। इससे जुड़ने के बाद उन्हें मराठी फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे। कुछ समय तक बेर्डे ने साइड रोल किया। फिर उन्हें एक मराठी फिल्म 'तूर तूर' में काम मिला।

पढ़ें- Bigg Boss 11: एक्ट्रेस का खुलासा, 'शिल्पा के इस कंटेस्टेंट के साथ थे सेक्‍सुअल रिलेशन'

4 of 11
लक्ष्मीकांत बेर्डे
इस फिल्म में बेर्डे ने बतौर लीड एक्टर काम किया। ‌बेर्दे अपनी कॉमेडी से बड़े-बड़े स्टार को पीछे छोड़ देते थे। ‌'तूर तूर' के सुपरहिट होने के बाद उन्हें काम मिलने लगा। देखते ही देखते बेर्दे मराठी सिनेमा के कॉमेडी किंग बन गए।

पढ़ें- 50 हजार की टीशर्ट और हॉट पैंट में दिखीं सुहाना खान, चंकी पांडे की बेटी ने भी दिखाया जलवा
विज्ञापन

5 of 11
लक्ष्मीकांत बेर्डे
बेर्डे ने फिल्मों के अलावा कुछ टीवी शो में भी काम किया। बेर्दे ने जहां हाथ आजमाया वहां उन्हें सफलता मिली। फिल्म 'धूम धड़ाका' ने लक्ष्मीकांत को रातों-रात स्टार बना दिया था। मराठी और हिंदी करियर मिलाकर बेर्डे ने 200 से ज्यादा फिल्में की।
विज्ञापन

6 of 11
लक्ष्मीकांत बेर्डे
मराठी फिल्म के स्टार बेर्डे ने जब हिंदी सिनेमा में काम करना शुरू किया तो वो वहां भी छा गए। बेर्डे ने 1989 में हिंदी फिल्‍म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू किया था। हिंदी सिनेमा में बेर्दे की '100 डेज', 'हम आपके हैं कौन' और 'साजन बेहतरीन' फिल्मों में से एक हैं।
विज्ञापन

7 of 11
लक्ष्मीकांत बेर्डे
भले ही बेर्डे साइड रोल में रहते हों लेनिक फिल्म में उनकी भूमिका दमदार होती थी। सलमान की कई ‌फिल्मों में उन्होंने नौकर का किरदार निभाया। लेकिन जबरदस्त एक्टिंग से वो नौकर नहीं हीरो बन गए। कभी-कभी तो उनकी एक्टिंग हीरो पर भी भारी पड़ जाती थी।

8 of 11
लक्ष्मीकांत बेर्डे
फिल्म 'धूम धड़ाका' और 'एसी ही बनवा बनवी' बेर्डे के लिए मील का पत्‍थर साबित हुई थीं। मराठी फिल्म 'लक्ष्य' के लिए दर्शक बेर्दे को कभी नहीं भूल पाएंगे। बेर्दे की पर्सनल लाइफ उनकी फिल्मों की तरह 
फिल्मी रही।

9 of 11
लक्ष्मीकांत बेर्डे
बेर्डे ने रूही बेर्डे से शादी की थी। रूही ने भी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में काम किया था। कुछ समय बाद बिना डिवॉर्स लिए दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद बेर्डे एक्ट्रेस प्रिया अरुन को डेट करने लगे और साथ में रहने लगे।

10 of 11
लक्ष्मीकांत बेर्डे
दोनों ने अपनी शादी के बारे में कभी किसी को नहीं बताया। साथ में रहते हुए दोनों के दो बच्‍चे तेजस्विनी और अभिनय भी हुए। साल 2004 में गुर्दे की बीमारी के चलते बेर्डे का निधन हो गया था। लेकिन जब तक वो जिए अपनी कॉमेडी से लोगों हंसाते रहे।
विज्ञापन

11 of 11
लक्ष्मीकांत बेर्डे
बेर्डे ने 'अभिनय आर्ट्स' के नाम से अपना प्रोडक्‍शन हाउस भी शुरू किया था। कम ही लोग जानते होंगे कि लक्ष्मीकांत एक अच्छे गरुण वादक और गिटार वादक भी थे। बेर्डे के फ्यूनरल में मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें