फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका से पहले तेजाब पीड़िता लक्ष्मी जब 'छम छम' नाचीं तो श्रद्धा कपूर ने भी शेयर किया वीडियो

Tue, 02 Apr 2019 11:54 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी अग्रवाल - फोटो : instagram
एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल इन दिनों चर्चा में हैं। मेघना गुलजार इनकी जिंदगी पर फिल्म बना रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था, जिसमें दीपिका हूबहू लक्ष्मी अग्रवाल की तरह नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्मी अग्रवाल
इस बीच लक्ष्मी अग्रवाल का एक डांसिंग वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लक्ष्मी श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी के गाने 'छम छम' पर डांस करती नजर आ रही हैं। लक्ष्मी के इस डांस वीडियो को खुद श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को अबतक 33 लाख लोग देख चुके हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
laxmi agarwal
इतना ही नहीं वीडियो पर बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। बता दें लक्ष्मी एक एसिड अटैक पीड़िता हैं। 15 साल की उम्र में लक्ष्मी ने गायक बनने का ख्वाब देखा था। 32 साल का नदीम खान नाम का एक लड़का उनसे शादी करना चाहता था लेकिन लक्ष्मी को ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। 

4 of 5
laxmi agarwal
लक्ष्मी ने कई बार उसे मना किया लेकिन वो नहीं माना। साल 2005 में लक्ष्मी, खान मार्केट में एक किताब की दुकान की ओर जा रही थीं। यहीं पर नईम ने लक्ष्मी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
laxmi agarwal
बात करें लक्ष्मी पर बन रही फिल्म छपाक की तो ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। 'छपाक' को लेकर लक्ष्मी अग्रवाल का भी बयान आ चुका है। उन्होंने कहा था, 'मैं खुश हूं कि पर्दे पर मेरा किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। मुझे उन्हें जज करने का कोई हक नहीं है। मुझे विश्वास है वो बहुत अच्छा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें