बीते जमाने के दमदार एक्टर 'जितेंद्र' के वकील 'रिजवान सिद्दिकी' ने सामने आकर उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बता दें कि जितेंद्र पर उनकी कजिन ने 'यौन उत्पीड़न' का आरोप लगाया और हिमाचल प्रदेश में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी कर ली है। आइए जानते हैं कि 75 वर्षीय एक्टर जितेंद्र के वकील ने क्या कहा...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जितेंद्र के वकील 'रिजवान सिद्दीकी' ने कहा, "सबसे पहले तो मेरे क्लाइंट ऐसी किसी भी घटना के होने से विशेष और स्पष्ट रूप से इंकार करते हैं। इस तरह के किसी भी बेबुनियाद और बकवास आरोपों पर कोई भी कोर्ट विचार नहीं कर सकता।" बता दें कि यह घटना आज से 47 साल पहले की है।
विज्ञापन
3 of 5
वकील ने आगे कहा, "लिमिटेशन एक्ट 1963 के तहत इस तरह की कोई भी शिकायत 3 साल के अंदर दर्ज करानी पड़ती है, ताकि उसकी अच्छी तरह जांच होने के बाद समय से फैसला सुनाया जा सके। इसके अलावा कानून किसी भी व्यक्ति को ऐसी इजाजत नहीं देता जिसके चलते किसी पर्सनल एजेंडा के तहत कोई किसी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से ऐसे मनगढ़ंत आरोप लगाए। यह मेरे क्लाइंट के करैक्टर को हानि पहुंचाने की साजिश है।"
4 of 5
बता दें कि पीड़िता जितेंद्र की चचेरी बहन हैं और उनका आरोप है कि जब वह 18 साल की थी तब 28 साल के जितेंद्र ने उनका यौन शोषण किया था। पीड़िता ने अपने माता-पिता के देहांत के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया, ताकि उन्हें अपने भतीजे की करतूत जानकर दुख न पहुंचे।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, जितेंद्र पीड़िता को उसके पिता से इजाजत लेने के बाद फिल्म की शूटिंग दिखाने हिमाचल लेकर गए थे। जिसके बाद रात को नशे में पीड़िता के साथ होटल के रूम में यौन दुर्व्यवहार किया। शिकायत के बाद पीड़िता और उसके परिवार ने न्याय के साथ ही अपनी पहचान छिपाए रखने की बात कही है।