फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान की बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा, करीबी दोस्त बोले- तबियत ज्यादा ही खराब, लंबा वक्त लगेगा

Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3

बॉलीवुड के बेजोड़ एक्टर्स में से एक इरफान खान को लेकर चर्चा था कि वे ब्रेन कैंसर के मरीज हैं। हालांकि अब तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई। मगर अब उनके एक करीबी दोस्त ने उनकी बीमारी और तबियत को लेकर बड़े खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

2 of 3

सूत्रों से मिलीं जानकारी के मुताबिक इरफान की तबीयत ज्यादा ही बिगड़ गई है। लग नहीं रहा कि वे लंबे समय तक शूटिंग पर जा पाएंगे। उनके इलाज में भी लंबा वक्त लगने वाला है। इतना लंबा कि छुट्टियों का हिसाब अभी नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर इरफान की पीआर एजेंसी का कहना है कि रिपोर्ट्स आने में हफ्ताभर लगेगा, तभी बताया जा सकता है कि बीमारी क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती इरफान खान Glioblastoma Multiforme (GBM) ग्रेड 4 से पीड़ित है। गौरतलब है कि इरफान खान ने खुद ट्वीट कर अपने को दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बताया था। इरफान ने इस ट्वीट में लिखा, "कभी-कभी आप जब जागते हैं तो ज़िंदगी आपको करारा झटका देती है। पिछले पंद्रह दिनों से, मेरी ज़िंदगी एक रहस्मय कहानी बनी हुई है। ये मुझे नहीं पता था कि दुर्लभ कहानियों के लिए मेरी खोज मुझे दुर्लभ बीमारी की तरफ़ ले जाएगी। मैंने कभी हार नहीं मानी है और अपनी पसंद की चीज़ें करने के लिए हमेशा लड़ा हूं और लड़ता रहूंगा। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और हम सही रास्ता ढूंढने में लगे हुए हैं। इन मुश्किल हालात में कृपया, कयासबाजी ना करें, क्योंकि जांचों के अंतिम परिणाम आने के बाद हफ़्ता-दस दिन में मैं खुद अपनी कहानी आपके साथ बाटूंगा। तब तक मेरे लिए प्रार्थना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें