बॉलीवुड के फेमस स्टार किड तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हर दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में तैमूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें आई हैं जिनमें तैमूर स्कूल की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
तैमूर, ब्लू टी-शर्ट पहने नैनी की गोद में बैठे हुए थे और काफी क्यूट लग रहे थे। इस दौरान तैमूर के हाथ में एक स्टीकर भी था। जैसे ही उन्होंने कैमरे को देखा अलग-अलग पोज देने लगे। हमेशा की तरह पूरे फ्रेम में सेंटर ऑफ अटेंशन तैमूर ही लगे। फैंस सामने आई इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
taimur
कभी-कभी वो अपने मॉम-डैड के साथ तो कभी अपने नैनी के साथ दिखाई देते हैं। तैमूर की सोशल मीडिया पर आई हर फोटो वायरल हो जाती है।
बता दें कि फिलहाल सैफ और करीना अभी अपने फिल्मों को लेकर थोड़ा बिजी दिखाई दे रहे हैं। प्रेग्नेंसी के बाद करीना की अगली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज होने वाली है। जिसमें उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी को-स्टार के रूप में काम करती हुईं दिखाई देंगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है।