फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के मंत्री पर भड़कीं तापसी-ऋचा और वरुण-नताशा ने साझा की रोमांटिक तस्वीर, पांच खबरें

Mon, 15 Feb 2021 06:51 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tapsee pannu - फोटो : instagram
हरियाणा के कृषि मंत्री के बयान पर भड़कीं तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा
हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश के किसानों को लेकर दिए गए बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसान घर पर भी होते तो मौत होती ही। किसानों की मौत उनकी इच्छा से हुई है। इसी बयान पर अभिनेत्री तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा ने नाराजगी जाहिर की है।

हरियाणा के कृषि मंत्री के बयान पर भड़कीं तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा, बोलीं- किसानों की मौत का मजाक बना रहे
विज्ञापन

2 of 5
करणवीर बोहरा ने साझा की तस्वीर - फोटो : फाइल
सामने आई करणवीर बोहरा की तीसरी बेटी की तस्वीर
टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा की पत्नी टीजे सिद्धू ने पिछले साल दिसंबर में एक बेटी को जन्म दिया था।  अब करणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीसरी बेटी की झलक दिखाई है।  उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस वायरल तस्वीर में करणवीर अपनी तीसरी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं।

करणवीर बोहरा ने दिखाई अपनी तीसरी बेटी की पहली झलक, लिखा-मेरे न्यू वैलेंटाइन...'
 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan shahrukh khan - फोटो : फाइल
'पठान' में शाहरुख खान संग काम करेंगे सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि वह ‘पठान’ की शूटिंग टीवी शो ‘बिग बॉस’ की शूटिंग के बाद शुरू करेंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल बिग बॉस का 14वां सीजन चल रहा है। इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले हो रहा है और इसका निर्देशन ‘वॉर’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। 

'पठान' में शाहरुख खान संग काम करेंगे सलमान खान, बिग बॉस के बाद शुरू होगी शूटिंग

 

4 of 5
डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज - फोटो : Instagram
शादी के बंधन में बंधे डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज
कन्नड़ अभिनेता और लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने वाले डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज ने परिवार और नजदीकी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। दोनों की यह शादी बेंगलुरू शहर से बाहर एक रिजॉर्ट में हुई है। शादी के दौरान कृष्णा औ मिलाना दोनों ही ट्रडिशनल ड्रेस में दिखाई दिए।

शादी के बंधन में बंधे डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज, सामने आईं सेलिब्रिटी कपल की तस्वीरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
पत्नी नताशा संग यूं रोमांटिक होते नजर आए वरुण धवन
शादी के बाद वरुण और नताशा क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में वरुण ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी और नताशा की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए अपनी दिल की बात भी कही है। इस तस्वीर में वरुण नताशा को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वरुण की इस तस्वीर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

वैलेंटाइन डे के मौके पर पत्नी नताशा संग यूं रोमांटिक होते नजर आए वरुण धवन, तस्वीर साझा कर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें