फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप नाहर ने की आत्महत्या और एक दूजे के हुए दीया-वैभव, पांच खबरें

Tue, 16 Feb 2021 10:06 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sandeep nahar - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्टर संदीप नाहर ने की आत्महत्या
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर ने आत्महत्या कर ली है। एक्टर ने फिल्म 'केसरी' और कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाहर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

'एमएस धोनी' में काम कर चुके एक्टर संदीप नाहर ने की आत्महत्या, फेसबुक पर छोड़ा सुसाइड नोट

 
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा की शादी - फोटो : Social media
शादी के बंधन में बंधे दीया मिर्जा और वैभव रेखी
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा बिजनेसमैन वैभव रेखी संग 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गईं। यह उनकी दूसरी शादी है। लाल रंग के बेहद खूबसूरत जोड़े में इनकी पहली तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें दीया का ब्राइडल लुक शानदार लग रहा है। दुल्हन की लाल साड़ी पहने दीया बेहद प्यारी दिख रही हैं।

Dia Mirza: शादी के बंधन में बंधे दीया मिर्जा और वैभव रेखी, देखें लाल जोड़े में कितनी प्यारी दिख रहीं दुल्हन

 
विज्ञापन

3 of 5
Sachin Joshi - फोटो : social media
एक्टर सचिन जोशी को ईडी ने किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के रियल्टी समूह ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के खिलाफ धन शोधन के मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुंबई में सचिन जोशी से मामले के सिलसिले में पूछताछ की गई थी जिसके बाद उन्हें रविवार को धन शोधन रोकथाम (पीएमएलए) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

धन शोधन के मामले में एक्टर सचिन जोशी को ईडी ने किया गिरफ्तार, पहले भी हो दर्ज हो चुके हैं कई केस
 

4 of 5
Alia bhatt-Shahrukh khan
इस फिल्म के लिए साथ आए शाहरुख और आलिया 
आलिया भट्ट और शाहरुख खान की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर आने वाली है। दोनों इसके पहले 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘डियर जिंदगी’ को करण जौहर और शाहरुख खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया था, लेकिन इस बार आलिया भट्ट की नई फिल्म के प्रोड्यूसर अकेले शाहरुख खान होंगे।

‘डियर जिंदगी’ के पांच साल बाद अब इस फिल्म के लिए साथ आए शाहरुख और आलिया भट्ट, जल्द शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता सुनील शेट्टी - फोटो : amar ujala
सुनील शेट्टी को अपने बच्चों की है चिंता
सुनील शेट्टी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मैं अपने बच्चों के लिए चिंता नहीं करता हूं, बल्कि मैं सामान्य तौर पर इंडस्ट्री में बच्चों को लेकर चिंतित हूं। इंडस्ट्री में सभी बच्चों को ड्रगी बुलाया जाता है। हम ऐसे नहीं हैं। हम अच्छे लोग हैं और हम पूरी तरीके से सामाजिक लोग हैं। हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हैं। मैं इसे लेकर बहुत मुखर हूं। मैं साफ, अच्छे और फ्रेंडली वातावरण का समर्थन करता हूं।'

सुनील शेट्टी को अपने बच्चों की है चिंता, बोले- हर स्टार किड को कहा जाता है नशेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें