एक धूमकेतु जो बहुत तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में चमका। लेकिन, वक्त ने उसे इतना भी वक्त नहीं दिया कि वह अपनी चमक बिखेर पाता। साउथ से बॉलीवुड में आईं अभिनेत्री दिव्या भारती एक ऐसी ही धूमकेतु साबित हुईं। वह बहुत तेजी से इंडस्ट्री में आगे बढ़ रही थीं। लेकिन, वह इंडस्ट्री तो क्या इस दुनिया में ही ज्यादा दिन नहीं रह सकीं। दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती अपने अभिनय और खूबसूरती में जितनी शानदार थीं, वक्त की भी उतनी ही पाबंद थीं। यह बात वर्ष 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' के प्रोड्यूसर गुड्डू धनोआ ने खुद दिव्या के बारे में कही थी। वह हमेशा समय पर सेट पर आती थीं। मगर, एक बार ऐसा हुआ कि दिव्या भारती देर से पहुंची। इसके बाद बड़ा ही दिलचस्प वाकया घटा।