भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार श्रीदेवी को दुनिया से अलविदा कहे 15 दिन बीत चुके हैं। रविवार को चेन्नई के अद्यार में होटल क्राउन प्लाजा में श्रीदेवी की प्रेयरमीट आयोजित की गई थी। श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए साउथ के सभी बड़े स्टार्स शामिल हुए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sri devi prayer meet
प्रेयरमीट के दौरान कपूर खानदान के साथ-साथ अयप्पन और मारवाह परिवार भी मौजूद थे। श्रीदेवी के परिवार के साथ करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा और अमर सिंह भी थे।
विज्ञापन
3 of 5
sri devi
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार पत्नी शालिनी के साथ श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इसके अलावा ए आर रहमान प्रभुदेवा, सुहासिनी मणिरत्नम, राधिका शरथकुमार और सुरिया प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे।
4 of 5
sri devi
आपको बता दें कि चेन्नई के अलवरपेट स्थित श्रीदेवी के घर पर प्रार्थना सभा रखी गई। यहां उनकी फोटो के आसपास का डेकोरेशन सफेद फूलों से किया गया था। बता दें, श्रीदेवी को सफेद फूल काफी प्रिय थे।
श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथ टब में डूबने से हुई थी। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पूरे देश से हजारों फैंस मुंबई पहुंचे थे।