फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghana Raj:दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना और बेटे को हुआ कोरोना, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Wed, 09 Dec 2020 02:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चिरंजीवी सर्जा, मेघना राज - फोटो : Instagram: @megsarj
कन्नड़ फिल्मों के दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना राज और उनके बेटे का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मेघना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। इसके साथ उनके माता पिता का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटव निकला है। मेघना के इस पोस्ट के बाद उनके प्रशंसक जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चिरंजीवी सर्जा , मेघना राज - फोटो : Instagram: @megsarj
मेघना ने कहा है कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे अपना टेस्ट करा लें। मेघना ने लिखा कि 'हैलो, मेरे पिता, मां, मैं और मेरा छोटा बेटा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हम उन सभी को यह जानकारी देना चाहते हैं कि जो पिछले कुछ हफ्ते में हमारे संपर्क में आए हैं। मैं चिरु (चिरंजीवी सर्जा) और अपने प्रशंसकों से कहना चाहती हूं कि घबराएं नहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
मेघना राज - फोटो : Instagram: @megsarj
मेघना आगे लिखती हैं कि 'मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि हम अभी ठीक हैं और हमारा इलाज चल रहा है। जूनियर सी भी ठीक है और मुझे हर पल बिजी रख रहा है। एक परिवार के तौर पर हम ये जंग लड़ रहे हैं और जीतकर आएंगे।' मेघना के इस पोस्ट पर उनके शुभचिंतकों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।
 

4 of 5
मेघना राज - फोटो : Instagram: @megsarj
गौरतलब है कि चिरंजीवी सर्जा का निधन इसी साल सात जून को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। उन्होंने बंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 39 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली थी। जब चिरंजीवी सर्जा का निधन हुआ तब उनकी पत्नी मेघना राज तीन महीने की गर्भवती थीं। कुछ वक्त पहले ही मेघना ने एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चिरंजीवी सरजा, मेघना राज - फोटो : Instagram: @megsarj
याद दिला दें कि चिरंजीवी ने साल 2017 में मेघना राज के साथ सगाई की थी और 30 अप्रैल 2018 को दोनों ने क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की। जिसके बाद दो मई 2018 को एक पारंपरिक हिंदू शादी समारोह भी आयोजित किया गया था। 

Exclusive: चेतन हंसराज को इस तरह मिला ‘ब्रह्मराक्षस 2’ का किरदार, इन कंटेस्टेंट ने जाहिर की शो को लेकर उत्सुकता

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें