फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: ‘द कश्मीर फाइल्स’ में गाना गाने वाली थीं लता मंगेशकर, विवेक अग्निहोत्री की इच्छा रह गई अधूरी

Tue, 22 Mar 2022 05:47 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स, लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दर्शाती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' लोगों को काफी पसंद आ रही। लोगों के बीच बढ़ती लोकप्रियता के बाद 650 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म की स्क्रीन बढ़ाकर 4000 के करीब हो गई हैं। हर जगह विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म की चर्चा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर भी कमाल का प्रदर्शन किया है, लेकिन फिल्म के निर्देशक को इतनी कामयाबी के बाद भी एक बात का मलाल है। उनकी लता मंगेशकर के साथ काम करने की इच्छा पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अपने एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि फिल्म का कंटेंट इतनी पावरफुल था कि इसमें गाने की जरूरत नहीं थी। हम फिल्म में बस एक लोकगीत रखना चाहते थे, जिसे हमने एख कश्मीरी गायक से रिकॉर्ड भी करा लिया था। मेरी इच्छा थी की लता मंगेशकर गाने को गाएं। हालांकि हम जानते थे कि लता दीदी ने फिल्मों में गाना बंद कर दिया है और वह अब रिटायर हो गई हैं। वे मेरी पत्नी पल्लवी की करीबी थीं। हमने उनसे गाना गाने के लिए रिक्वस्ट किया, तो वह मान गईं।
विज्ञापन

3 of 4
लता मंगेशकर और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ने आगे बताया कि कश्मीर लता दीदी के दिल के करीब था। उन्होंने कहा था कि कोरोना खत्म होने के बाद वह रिकॉर्डिंग करेंगी, लेकिन फिर ऐसा हो गया। मुझे उनका फिल्म में गाना न गा पाने का मलाल हमेशा रहेगा। उनके साथ काम करने का मेरा सपना अब सिर्फ सपना ही बनकर रह गया।
विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म कश्मीरों पंडितों के साथ हुए नरसंहार को दर्शाती है। रिलीज के बाद से ही हर जगह सिर्फ इसी फिल्म के चर्चे हैं। कुछ राज्यों हरियाणा, गुजरात, गोवा, उत्तराखंड, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश में तो फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें