फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरजलाल भंसाली को लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि, ट्वीट में लिखा- 'वो एक भले इंसान थे'

Wed, 06 May 2020 01:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्यारेलाल के साथ धीरजलाल भंसाली और लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
2020 में एक के बाद एक सिनेमा के कई दिग्गजों ने अलविदा कह दिया है। ऋषि कपूर और इरफान खान के बाद अब  धीरजलाल ओच्छाव भंसाली (Dhirajlal Ochhavlal Bhansali) ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में लता मंगेशकर ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन

2 of 5
lata mangeshkar - फोटो : social media
94 की उम्र में धीरजलाल भंसाली ने अपनी आखिरी सांस ली थी। ऐसे में लता मंगेशकर ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया। ट्वीट में लता ने लिखा, 'हमारी इंडस्ट्री के बहुत मशहूर साउंड रिकॉर्डिस्ट डो ओ भंसाली जी के निधन का सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उन्होंने मेरी कई फिल्मों के गाने रिकॉर्ड किए थे। वो बहुत अच्छे रिकॉर्डिस्ट थे। मिनू कर्टक जी, जिन्हें हम मीनू बाबा कहते थे, उनके वो असिस्टेंट थे।'

विज्ञापन

3 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर ने इसके बाद एक और ट्वीट में लिखा, 'मीनू बाबा के रिटायरमेंट के बाद भंसाली जी चीफ रिकॉर्डिस्ट बने। वो एक भले इंसान थे। हमारे बहुत अच्छे संबंध थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' लता मंगेशकर के ट्वीट पर बाकी फैंस भी धीरजलाल भंसाली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।



4 of 5
Rishi Kapoor, Lata Mangeshkar - फोटो : amar ujala
याद दिला दें कि इससे पहले ऋषि कपूर के निधन पर भी लता मंगेशकर भावुक हो गई थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी। लता ने ऋषि कपूर के बचपन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rishi Kapoor and Irrfan Khan D Day film - फोटो : file photo
गौरतलब है कि ऋषि कपूर के निधन से एक दिन पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफान खान और ऋषि कपूर फिल्म डी डे में नजर आए थे। फिल्म का वो सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें