पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। अटल बिहारी वाजपेयी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर उनके साथ के अपने अनुभव शेयर किए। गायिका लता मंगेशकर, अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीब थीं, उन्होंने ट्विटर पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।