फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar passed away: सिंगर बनने से पहले एक्टिंग करती थीं लता मंगेशकर, बोनी कपूर की इस फिल्म में आई थीं नजर

Sun, 06 Feb 2022 02:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत रत्न लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरों की मल्लिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। लता मंगेशकर ने रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अपनी अंतिम सांस ली। लता जी के जाने से बॉलीवुड के साथ-साथ पूरा देश दुख में है। हर कोई उन्हें नम आंखों के साथ याद कर रहा है। लेकिन ये भी एक सच्चाई है कि स्वर कोकिला बेशक अब हमारे बीच नहीं हैं वह अपने गानों की वजह से हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। लता मंगेशकर ने अपने शानदार करियर में अनगिनत गाने गाकर लोगों का प्यार हासिल किया है।
 
एक्टिंग में भी शानदार थीं लता मंगेशकर
उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत के ‘दिल तो है दिल दिल का ऐतबार क्या कीजे..’ और ‘ये कहां आ गए हम यूं ही साथ-साथ चलते’ जैसे हिट गानों में अपनी आवाज दी है। लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि स्वर कोकिला सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग में भी शानदार थीं। उन्होंने पर्दे पर एक्टिंग की है। लता मंगेशकर निर्देशक बोनी कपूर की एक फिल्म में एक्टिंग कर चुकी हैं। आइए आपको उनकी एक्टिंग के बारे में बताते हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर की फिल्म में नजर आईं लता मंगेशकर
लता मंगेशकर निर्देशक बोनी कपूर की फिल्म ‘पुकार’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक गाना है ‘एक तू ही भरोसा।’ फिल्म में ये गाना स्कूल के बच्चों की प्रार्थना पर फिल्माया गया था, जिसमें लता मंगेशकर भी नजर आई थीं। वह इसमें बच्चों के साथ गाने की एक्टिंग करती दिखी थीं। लता मंगेशकर के इस अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया है। हालांकि, ये पहली बार नहीं था जब लता दीदी पर्दे पर दिखी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
पिता के नाटक में निभाया था किरदार
लता जी का झुकाव संगीत और अभिनय की तरफ बचपन से ही था, क्योंकि उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक रंगमंच कलाकार थे। इसी वजह से वह छोटी उम्र में ही अपने पिता के साथ संगीत और अभिनय की दुनिया से जुड़ गईं। एक बार लता जी के पिता ने प्ले ‘भाव बंधन’ डायरेक्ट किया था। इस नाटक में लता जी ने ‘लतिका’ नाम का किरदार निभाया था। यानी एक सिंगर बनने से पहले लता मंगेशकर बचपन में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी थीं।

4 of 5
लता मंगेशकर(फाइल) - फोटो : social media
इन फिल्मों में किया काम
लता मंगेशकर जब 13 साल की थीं तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी होने पर लता जी ने अपने घर की जिम्मेदारी निभाई। 13 साल की छोटी उम्र में उन्होंने 1942 में आई फिल्म 'पहिली मंगलागौर' में एक्टिंग की थी। कुछ फिल्मों में उन्होंने अभिनेता और अभिनेत्रियों की बहन के किरदार किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने साल 1942 से 1948 तक करीब 8 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लता मंगेशकर का निधन। - फोटो : फाइल
36 भाषाओं में गाए गाने
लता मंगेशकर जब सिंगिंग की दुनिया में अपने कदम आगे बढ़ा रही थीं तब उन्हें भी काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपने एक शानदार करियर में लता दीदी ने दुनियाभर की 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं। इसमें बॉलीवुड के एक से एक सुपरहिट गाने शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें