फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावरकर के साथ रिश्ते पर लता मंगेशकर का खुलासा, विरोध करने वालों को पहले ही बता चुकी हैं नादान

Fri, 20 Sep 2019 06:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lata Mangeshkar - फोटो : Social Media
भारत रत्न और सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा कि सावरकर से उनके घनिष्ठ रिश्ते हैं। लता ने यह ट्वीट ऐसे समय किया, जब देश में सावरकर को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। हालांकि लता ने यह ट्वीट विरोधियों को नसीहत देने के तौर पर भी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
lata mangeshkar
लता ने ट्वीट में लिखा, 'वीर सावरकर जी और हमारे परिवार के बहुत घनिष्ठ संबंध थे, उन्होंने मेरे पिता जी की नाटक कंपनी के लिए नाटक संन्यस्त खड्ग भी लिखा था।' लता ने बताया कि इस नाटक का पहला इस्तेमाल 18 सितंबर 1931 को हुआ था। ट्वीट के साथ लता ने नाटक का एक गीत भी पोस्ट किया।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
lata mangeshkar
लता इससे पहले भी सावरकर का विरोध करने वालों को नादान बता चुकी हैं। 28 मई को सावरकर की जयंती के मौके पर लता ने ट्वीट किया था, जो लोग सावरकर जी के विरोध में बोल रहे हैं वे नहीं जानते कि सावरकर जी कितने बड़े देशभक्त और स्वाभिमानी थे। 

4 of 5
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : PTI
गौरतलब है कि मुंबई की एक अदालत ने वीर सावरकर को कथित तौर पर राष्ट्रद्रोही कहने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी के खिलाफ मानहानि की शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं। सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने इस संबंध में भोइवाड़ा अदालत में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सावरकर पीएम होते तो नहीं बनता पाकिस्तान : उद्धव ठाकरे
उधर, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा, अगर वीर सावरकर आजादी के समय देश के प्रधानमंत्री बनते पाकिस्तान कभी नहीं बनता। ठाकरे ने वीर सावरकर के लिए मरणोपरांत भारत रत्न की अपनी मांग को दोहराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें