Rajpal Yadav
- फोटो : twitter
'कुली नंबर वन' में नजर आएंगे राजपाल यादव
जेल से छूटने के बाद बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर से फिल्मों में वापस आने के लिए एकदम तैयार हैं। राजपाल यादव 'मुझसे शादी करोगी' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके हैं। हिंदुस्तान टाइम्स वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक राजपाल यादव 'टाइम टू डांस', 'बोले 'चूड़ियां' के अलावा 'कुली नंबर वन' फिल्म में भी नजर आएंगे।