फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर कब होंगी डिस्चार्ज? भतीजी ने दिया ताजा अपडेट

Tue, 26 Nov 2019 03:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
lata mangeshkar - फोटो : social media
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर करीब दो हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती हुई थीं। जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे। लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में समय-समय पर उनके परिवार के सदस्य जानकारी देते रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
lata mangeshkar - फोटो : social media
लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है। रचना ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि 'वह अभी काफी अच्छी हैं। हम सब खुश हैं।' जब रचना से पूछा गया कि लता मंगेशकर अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगी तो उन्होंने कहा कि 'डिस्चार्ज होने से ज्यादा मायने अभी यह है कि वो जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाएं।' 
विज्ञापन

3 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले लता मंगेशकर के परिवार के सदस्यों ने बयान जारी करते हुए कहा था कि 'प्रिय दोस्तों, आपको जानकारी देते हुए हमें खुशी है कि आपकी दुआओं और शुभकामनाओं की वजह से लता दीदी अब बेहतर हैं। हमारे साथ खड़े होने के लिए शुक्रिया। भगवान महान है।'

4 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
90 वर्षीय लता मंगेशकर बीते 11 नंवबर से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गायिका की खराब तबीयत की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड सितारों सहित उनके फैंस ने उनकी सलामती की दुआ मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : pti
सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैली थीं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल हुए। इसको देखते हुए लता मंगेशकर की मीडिया टीम ने उनकी तबीयत की जानकारी दी और लोगों से इस तरह की अफवाह ना फैलाने का अनुरोध किया। 

एमी अवॉर्ड्स 2019: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मैक माफिया' को मिला बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें