फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर के चेकअप को अमेरिका से आए डाक्टर, धर्मेंद्र का ट्वीट- 'जमाने की जान...'

Tue, 19 Nov 2019 12:29 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lata mangeshkar - फोटो : social media
भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती हैं । लता जी को लेकर कुछ अफवाहें भी उड़ीं, हालांकि परिवार ने इन खबरों को निराधार बताया । कई सेलेब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया के जरिए लता जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
अब बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने ट्वीट कर लता मंगेशकर का हेल्थ अपडेट दिया है । धर्मेंद्र ने ट्वीट किया- 'जान हो जमाने की... यूं ही मुस्कुराती रहो... लव यू लता जी।' इस ट्वीट के साथ धर्मेंद्र ने लता जी की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की । खबर है कि अमेरिका से आये चिकित्सकों के एक दल ने भी लता मंगेशकर के स्वास्थ्य की जांच की है।  
विज्ञापन

3 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही अस्पताल के अनुसार, लता जी की तबीयत में सुधार हो रहा है। हालांकि, वो अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। 90 साल की गायिका लता मंगेशकर को पिछले हफ्ते सांस लेने में तकलीफ होने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात तक लता मंगेशकर को वेंटिलेटर पर रखा गया था । 
 

 

4 of 5
lata mangeshkar - फोटो : social media
लता मंगेशकर की छोटी बहन ऊषा मंगेशकर ने बताया था कि उनकी सेहत में पहले के मुकाबले सुधार है। वो अभी भी अस्पताल में हैं और जब डॉक्टर घर ले जाने की अनुमति देंगे, तभी उन्हें घर लेकर जाएंगे। उद्योगपति हर्ष गोयंका ने रविवार को लता जी के स्वास्थ्य के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lata mangeshkar
उन्होंने लिखा, 'अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक के डॉक्टरों का एक समूह लता जी को देखने आया था। यह सूचना देते हुए खुशी हो रही है कि उनकी सेहत निरंतर बेहतर हो रही है ।' बता दें लता मंगेशकर का करियर 7 दशक लंबा रहा और अब तक उन्होंने 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं । 
 

अर्पिता खान की शादी की 5वीं सालगिरह पर परिवार सहित पहुंचे सलमान, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें