फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 साल पहले हुई थी लता मंगेशकर की हत्या की साजिश, 3 महीने तक नहीं गा पाई थीं कोई भी गाना

Fri, 28 Sep 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
lata mangeshkar
भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर 89 साल की हो गई हैं। अपनी जादुई आवाज में लता मंगेशकर ने 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। लता मंगेशकर ने करीब 7 दशकों तक हिंदी गानों की दुनिया पर राज किया। 28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 7
लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर खुद एक बड़े क्लासिकल सिंगर और थियेटर आर्टिस्ट थे। लता मंगेशकर तीन बहनों मीना मंगेशकर, आशा भोसले, उषा मंगेशकर और एक भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर में सबसे बड़ी थीं। उनके बचपन का नाम हेमा था लेकिन एक दिन थियेटर कैरेक्टर 'लतिका' के नाम पर उनका नाम लता रखा गया। लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र से ही अपने पिता से संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

3 of 7
lata mangeshkar
कम ही लोगों को पता है कि लता मंगेशकर को जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। जी हां, साल 1962 में जब लता मंगेशकर 33 साल की थीं तो उन्हें स्लो प्वॉइजन दिया गया था। लेखिका पद्मा सचदेव ने अपनी किताब 'ऐसा कहां से लाऊं' में इस बात का खुलासा किया है।

4 of 7
lata mangeshkar
पद्मा सचदेव ने लिखा कि 'लता जी जब 33 साल की थीं तो उन्होंने मुझे ये बात बताई थी। एक दिन सुबह उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। थोड़ी देर में उन्हें दो-तीन बार उल्टियां हुईं। जिसमें हरे रंग की कोई चीज थी। उन्होंने बताया कि वो बिल्कुल चलने की हालत में नहीं हैं। उनके पूरे शरीर में तेज दर्ज होने लगा।'
विज्ञापन

5 of 7
lata mangeshkar
'लता मंगेशकर के डॉक्टर अपनी एक्सरे मशीन के साथ उन्हें चेक करने के लिए आए और उन्हें इंजेक्शन दिया जिससे नींद आ जाए। दर्द की वजह से वो सो भी नहीं पा रही थीं। अगले तीन दिनों तक ऐसा था कि वो मौत के बेहद करीब थीं। आखिरकार करीब 10 दिन बाद वो ठीक हो पाईं। उनके डॉक्टर ने बताया कि उन्हें स्लो प्वॉइजन दिया गया था।'
विज्ञापन

6 of 7
'इस घटना के बाद सबसे आश्चर्यजनक बात यह हुई कि लता मंगेशकर का कुक घर से भाग गया। यहां तक कि उसने अपना बकाया पैसा भी नहीं लिया। लता मंगेशकर के घर जो कुक खाना बनाता था वो इससे पहले बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोगों के घर काम कर चुका था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लता मंगेशकर - फोटो : pti
पद्मा सचदेव ने आगे लिखा कि 'इस स्लो प्वॉइजन की वजह से लता मंगेशकर बेहद कमजोर हो गई थीं। उन्होंने तीन महीने तक बेड रेस्ट किया और कोई गाना नहीं गा पाईं। उनकी आंतों में दर्द रहता था। खाने में भी बेहद सावधानी बरतनी पड़ती थी। उन दिनों लता मंगेशकर केवल ठंडा सूप ही लेती थीं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें