फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर-रणबीर कपूर के जन्मदिन से अदनान सामी के ट्रोल तक, ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Sat, 28 Sep 2019 12:25 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
लता मंगेशकर 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं । लता का जीवन उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालांकि सफलता की राह कभी आसान नहीं होती। लता मंगेशकर का जन्म इंदौर के मराठी परिवार में पंडित दीनदयाल मंगेशकर के घर हुआ। इनके पिता रंगमंच के कलाकार और गायक थे। इसलिए संगीत इन्हें विरासत में मिला। लता मंगेशकर का पहला नाम 'हेमा' था, मगर जन्म के 5 साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था।

लता मंगेशकर को की गई थी जान से मारने की कोशिश, 90वें जन्मदिन पर जानें कुछ अनसुनी बातें
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : Social Media
रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच दुश्मनी के खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। इसके पीछे की वजह कटरीना कैफ भी बताई जाती रहीं। खबरें थीं कि रणबीर के चलते ही सलमान और कटरीना का ब्रेकअप हुआ। कई मौके पर सलमान और रणबीर का सामना हुआ लेकिन दुश्मनी की कड़वाहट दोस्ती में नहीं बदल पाई। आज रणबीर कपूर का जन्मदिन है।



जब सलमान खान ने गुस्से में रणबीर कपूर को जड़ा था थप्पड़, सलीम खान को मांगनी पड़ी थी माफी
विज्ञापन

3 of 5
disha vakani - फोटो : social media
टेलीविजन पर दर्शकों का फेवरेट कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। कई किरदारों के बदलाव के चलते शो में काफी उठापटक देखने को मिल रही है। वहीं दर्शक लंबे समय से दयाबेन को मिस कर रहे हैं। लेकिन अब इंतजार कर रहे इन फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक दयाबेन यानि दिशा वकानी शो में कमबैक कर रही हैं।

तारक मेहता सीरियल के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन शो में वापसी करेंगी दयाबेन

4 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
टेलीविजन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी ने कई बड़े सीरियल्स में काम किया है। वो कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इस साल मौनी अचानक तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में एक हरकत कर दी थी।

अंबानी के बेटे की शादी में मौनी रॉय ने की थी ऐसी हरकत, सिक्योरिटी गार्ड ने लगाई थी फटकार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
adnan sami - फोटो : social media
सिंगर अदनान सामी अक्सर पाकिस्तानियों के निशाने पर रहते हैं। किसी न किसी वजह से पाकिस्तानी यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते रहते हैं। लेकिन इस बार अदनान थोड़ा अलग मूड में दिखे। एक यूजर ने जब उनसे सवाल किया तो उन्होंने अनोखे अंदाज में इसका जवाब दिया।

अदनान सामी ने पाकिस्तानियों को बताया विक्षिप्त, यूजर ने पूछा था ऐसा सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें