बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी दमदार एक्टिंग और आवाज के साथ ही साथ अपनी हटकर फिल्मों के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। फिल्म क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही आयुष्मान कई बार सिनेमा जगत के दिग्गजों से तारीफ पा चुके हैं। ऐसे में अब एक बार फिर आयुष्मान को सिनेमा जगत की एक दिग्गज हस्ती से तारीफ मिली है।